राजनांदगांव। 6 दिसम्बर शुक्रवार को ग्राम खैरबना विकास खंड छुईखदान जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई में जोन स्तरीय बालक्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम के उद्घाटन में मुख्य अतिथि मोतीलाल जंघेल अधिवक्ता एवं वरिष्ठ कांग्रेसी, अध्यक्षता विजय वर्मा जिला पंचायत सदस्य राजनांदगाँव प्रतिनिधि, विशिष्ठ अतिथि अशोक जंघेल जनपद पंचायत छुईखदान के प्रतिनिधि प्रभारी प्राचार्य मधुसूदन देशलहरे हाईस्कूल खैरबना, सरपंच ललित जंघेल , SMDC अध्यक्ष धनसाय साहू , SMC अध्यक्ष संतराम कुर्रे (माध्यमिक), SMC अध्यक्ष प्राथमिक रमेश सरगद्वारी , ग्राम पटेल धनेश साहू डीलेश्वर दास अचिंत तथा चूडामणी जंघेल, डोमार सिंह भेड़िया, हेमलाल पटेल पुष्ण सेन किरण जंघेल शिक्षाविद मनहरण जंघेल , धनऊराम साहू के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के तैलचित्र पर मल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्वलन किया गया। तत्पश्चात प्रतिभागी छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं डांस राष्ट्रगान एवं राजकीय गीत प्रस्तुत किया गया। उक्त कार्यक्रम में खैरबना शाला परिवार के पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक पुखराज सिंह खुशरो, शत्रुहन राम साहू, कन्हैया राम जंघेल प्राथमिक शाला के प्रधानपाठक सीमा शर्मा सहा. शिक्षक यशोदा ठाकुर उपस्थित थे जोन क्रमांक 04 के समस्त शैक्षिक संकुल समन्वयक एवं प्रतिभागी बच्चे उपस्थित थे। इसके पश्चात प्राथमिक विभाग बालक एवं बालिका माध्यमिक विभाग बालक एवं बालिका के व्यक्तिगत एवं सामूहिक खेल सम्पन्न किया गया। ग्रामवासियों द्वारा प्रतिभागी बच्चों एवं शिक्षको के लिए भोजन व्यवस्था किया गया। इसके बाद समापन समारोह के मुख्य अतिथि कोमल जंघेल पूर्व विधायक खैरागढ़ एवं संसदीय सचिव छ ग़ शासन, अध्यक्षता नेतराम जंघेल अध्यक्ष मंडल भाजपा छुईखदान, विशिष्ठ अतिथि प्रकाश जंघेल महामंत्री मंडल भाजपा छुईखदान, ललित जंघेल सरपंच ग्राम पंचायत खैरबना, दुख्यत शर्मा विकासखण्ड स्रोत समन्वयक छुईखदान तथा वरिष्ठ नागरिक व समाज सेवी गैंदलाल जंघेल के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। अतिथियो द्वारा विजयी प्रतिभागी बच्चों को प्रथम एवं द्वितीय को पुरस्कार वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम में जोन क्रमांक 4 के समस्त संकुल समन्वयक पुरन दास बंजारे, दयाल बंजारे केशव साहू, गंगूराम टंडन दयाराम धुर्वे, दुर्गासिंह कोर्राम, राजेश चंदेल, संजय राजपूत, नंदकिशोर वैष्णव, दामोदर वर्मा, विद्याधर राजपूत, राजेश श्रीवास्तव, दशरथ भारती उपस्थित थे। कार्यक्रम में 20 संकुल के प्रतिभागी बच्चे उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में विभिन्न शालाओं के खेल प्रभारी शिक्षक एवं शिक्षिका भी उपस्थित थे। जिसमें मयाराम निषाद, अनिल देवागन उमेश साहू, दोदेश्वर चंदेल, लक्ष्मण पटेल, डोमार साहू, जयनारायण तिवार देवीदीन साहू, योग शिक्षक मोहन जंघेल, कौशल श्रीवास्तव, दुर्गाप्रसाद सेदावी, दिलीप पुडेती, उमेश कुशवाहा, भरत लाल साह लच्छू सिंह मेरावी रामनाथ मरकाम, किसन धुर्वे, अनिल गांगेय तथा श्रीमती ममता मेश्राम, राजकुमारी भारती, राजेश्वरी जंघेल, कला धृतलहरे, पेमीन जंघेल, नीरु उके तथा गावरे मैडम और दिलीप तोमर, किशोर जंघेल, चन्द्रशेखर जंघेल उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम में लगभग 300 बच्चों ने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मंच संचालन पूरन दास बंजारे संकुल शैक्षिक समन्वयक द्वारा किया गया। और ग्राम खैरबना के गणमान्य नागरिक टकेंद्र नायक दौलत पटेल, सुनिल कुंभकार, गंगादास नायक, पुनऊ राम पटेल रोहित पटेल, विनोद नायक, संतोष यादव, राजकुमार बैस, मोतीलाल साहू जुड़ावन साहू, राजाराम पटेल, नम्नू पटेल तथा समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन एवं कार्यक्रम समापन की घोषणा गंगूराम टंडन विकासखंड खेल प्रभारी द्वारा किया गया।