जय जवान, जय किसान का नारा चरितार्थ हो रहा है- किसान लाल सिंह

         मोहला 7 दिसंबर 2024। दूरस्थ वनांचल नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम-सारडा के किसान श्री लाल सिंह ने कहा कि देश के विकास और उन्नति प्रगति में जितना जवानों का हाथ होता है, उतना ही अन्नदाता किसान का भी हाथ होता है। उन्होंने कहा कि जीवन की सबसे बड़ी आवश्यकताओं में भोजन की गिनती होती है। उन्होंने कहा कि जवान जहां सीमा में देश की रक्षा कर, देश को सुरक्षित रखता है। वही अन्नदाता किसान अपने खेतों में अपने पसीने सींच कर देश के लिए अन्न उत्पादन करता है। किसान ने कहा कि किसान समृद्धि योजना ने किसानों को बड़ा सहारा दिया है। आज किसान चिंता मुक्त होकर जीवन यापन कर पा रहा है। उन्होंने कहा कि शासन कि नीति से जय जवान, जय किसान का नारा चरितार्थ होता दिखाई दे रहा है। उन्होंने किसान समृद्धि योजना के लिए मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार प्रकट किया है।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles