तुलेश्वर कुमार सेन का उत्कृष्ट प्रधान पाठक के रूप में सम्मान किया गया

छुईखदान _शासकीय प्राथमिक शाला पुरेना, संकुल केन्द्र _घिरघोली, विकास खंड _छुईखदान जिला_ केसीजी में संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता द्वितीय वर्ष का आयोजन ग्राम पुरेना में किया गया जिसमें तुलेश्वर कुमार सेन प्रधान पाठक पुरेना का विशेष मार्ग दर्शन रहा उसके आने के बाद से ग्राम पुरेना को एक नई पहचान मिला है उनके सत्रह वर्ष के सहायक शिक्षक का कार्यकाल और दो वर्ष के प्रधान पाठक का बेहतरीन कार्यकाल के लिए उन्हें ब्लाक मुख्यमंत्री शिक्षा दूत ,जिला स्तर पर उत्कृष्ट कर्मचारी और राज्य स्तर पर राज्य पाल शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है इसके अतिरिक्त शिक्षा,साहित्य और समाज में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप नशा मुक्ति अभियान के लिए कई सारे सम्मान मिल चुका है जिसके कारण उन्हें उत्कृष्ट प्रधान पाठक के रूप में सम्मानित करने का अवसर मिला है ।प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन एक दिव्यांग शिक्षक होकर भी कभी हिम्मत नहीं हारते हैं हमेशा नई नई चुनौती लेते रहते हैं जिससे समाज में अच्छा कार्य करने वाले लोगों का मनोबल बढ़ता रहे।आज के कार्यक्रम में संकुल समन्वयक जी आर टंडन,संकुल प्राचार्य सुनील यादव,तोरण जंघेल सरपंच ग्राम पंचायत मुरई, पंच शिव कुमार जंघेल, पुरुषोत्तम जंघेल समस्त पंचगण, ग्रामीण दिलीप जंघेल ,ग्राम पटेल राज कुमार जंघेल पुरेना सहित समस्त ग्रामवासियों एवं संकुल के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles