एकता और भाईचारा से ही देश और प्रदेश का विकास संभव :  गीता घासी साहू 

जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू ने  कहा-आओ जलाएं विकास का दिया
राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू ने जिला सहित प्रदेशवासियो को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा कि सबके जीवन में विकास की रोशनी पहुंचे। आओ मिलकर हम सब अंधेरे की छाती पर विकास का उजाला लिखें। उन्होंने खुज्जी विधानसभा के प्रत्येक व्यक्ति को रोशनी के पर्व दीपावली की शुभकामनाएं दी। सभी को मिलजुलकर पर्व मनाने को कहा। अध्यक्ष गीता घासी साहू ने इस दौरान माता लक्ष्मी से सभी के लिए सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।
उन्होंने कहा कि दीपावली का पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह पैदा करने वाला होता है। सबके जीवन में रोशनी आए। दीपावली पर्व हमें एकता, भाईचारा का संदेश देता है। एकता और भाईचारा से ही देश और प्रदेश का विकास संभव है।
श्रीमती साहू ने बताया कि सरकार सबके जीवन को सुखमय बनाने के लिए संकल्पित है। प्रदेश सरकार लगातार अभियान चलाकर जनता जनार्दन के हितों के लिए काम भी कर रही है। जाहिर सी बात है हम सब मिलकर खुशियों को आपस में ना केवल बांटेंगे। बल्कि अंधेरे के पहाड़ को हमेशा हमेशा के लिए जीवन से दूर भगाएंगे। उन्होने बताया कि प्रभु श्री राम का छत्तीसगढ़ से गहरा नाता है। ग्रंथों में छत्तीसगढ़ को भगवान राम का ननिहाल बताया गया है। जाहिर सी बात है कि प्रदेश की जनता दीपावली पर्व को धूम धाम से मनाती है। आओ हम मिलकर इस बार विकास के नाम पर घर घर दिया जलाएं और माता लक्ष्मी का स्वागत करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles