राजनांदगांव के ग्राम पंचायत मुडिपार के आश्रित गांव झूराडाबरी में ठेकेदार द्वारा जमकर अवैध मुरूम उत्खनन किया गया। जिसे राजनांदगांव से लगभग 15 से 17 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम पंचायत झुराडाबरी में अवैध मुरुम खनन धड़ल्ले से हो रहा है। ठेकेदार ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध खनन कर मुरुम परिवहन कर रहे हैं। जहां मुरुम खुदाई के कारण गड्ढे में तब्दील हो रही है। और जानवरोंं को
भी खतरा मंडरा रहा है।मुरुम वाली जगह में 5 से 8 फीट तक गहरे गड्ढा कर दिया गया है। ठेकेदार द्वारा खोदकर अवैध मुरूम निकाल जा बिना रॉयल्टी पर्ची के और शासन को लगातार लाखों रुपए का चूना लगायाा जा रहा है ?और मनकटा जाने वाला रोड भी क्षतिग्रस्त हो रहा है।कई दिनों से ठेकेदार द्वारा मुरुम खनन का कार्य किया जा रहा है। लगातार यहां एक जेसीबी और कई हाईवा परिवहन में लगे हुए हैं। और अपनी जेसीबी से मुरुम खोदकर गड्ढा मुरूम निकाल जा रहा है। अब तक कई ट्रिप मुरुम का परिवहन किया जा चुका है। अवैध खनन का मामला सभी जानकारी मेरे विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है। फिर भी कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है इसकी जानकारी वे ही दे पाएंगे।?