मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी : शुभांगी गुप्ता ने डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदभार किया ग्रहण…

मोहला-मानपुर – छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग 2022 बैच की शुभांगी गुप्ता ने नवीन जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में डिप्टी कलेक्टर पद का पदभार ग्रहण किया है। आपको बता दे की शुभांगी गुप्ता सीजीपीएससी 2022 में 5वा रैंक प्राप्त कर डिप्टी कलेक्टर के पद में चयनित हुई। इससे पहले इनका चयन संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा cds में भी हुआ था।

शुभांगी गुप्ता ने अपनी शिक्षा बीटेक कंप्यूटर साइंस में किया है। वे रायपुर में रहकर अपनी उच्च शिक्षा पूर्ण की। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले की रहने वाली शुभांगी गुप्ता ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अंबिकापुर में कार्मेल स्कूल से पूर्ण किया। उनके पिताजी हरिनारायण गुप्ता अंबिकापुर में निजी क्षेत्र में व्यवसायिक कार्य करते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles