राजनांदगांव। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू ने कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान 1 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक पूरे देश में आयोजित किया जा रहा है। यह एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण पहल है, जो पार्टी के सिद्धांतों, विचारधारा और व्यापक दृष्टिकोण को देश के हर कोने तक पहुंचाने के लिए आरंभ की किया जा रहा है। यह अभियान केवल एक राजनीतिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि एक व्यापक सामाजिक आंदोलन का प्रतीक है, जिसका उद्देश्य देश के हर नागरिक को राष्ट्र निर्माण के महान कार्य में भागीदार बनाना है।आगे कहा कि भाजपा का यह सदस्यता अभियान पार्टी के उस दृष्टिकोण को प्रतिध्वनित करता है जिसमें प्रत्येक भारतीय नागरिक को पार्टी के परिवार में शामिल करके उसे सशक्त और समर्थ बनाने की प्रेरणा दी जाती है। यह अभियान पार्टी की नीतियों और कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है और यह सुनिश्चित करता है कि भाजपा की विचारधारा और सिद्धांतों से अधिक से अधिक लोग परिचित हों और उसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। भारत का विकास और प्रगति तभी संभव है जब हर वर्ग और हर समुदाय राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को समझे और उसे निभाएं। इस अभियान के माध्यम से भाजपा न केवल अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत कर रही है, बल्कि यह सुनिश्चित कर रही है कि देश की आवाज़ और भावनाएं उसके मंच पर सुनी जाएं और उसे उचित सम्मान मिले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने देश को एक नई दिशा दी है, और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के माध्यम से पूरे देश को एक साथ आगे बढ़ाने का प्रयास किया है। भाजपा का यह सदस्यता अभियान न केवल पार्टी के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। यह अभियान पार्टी की उस दृष्टि को साकार करने का प्रयास है जिसमें एक मजबूत, सशक्त और समृद्ध भारत का निर्माण हो। इस सदस्यता अभियान की सफलता के लिए भाजपा का हर कार्यकर्ता और समर्थक पूरी तन्मयता और उत्साह के साथ जुटेगा।