जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने ठाकुरटोला में किया साइकिल वितरण

छुईखदान – शासकीय हाईस्कूल ठाकूरटोला में सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत 9वी में अध्ययनरत 67 छात्राओ को प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य व राजनांदगांव जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के मुख्य आतिथ्य में साइकिल वितरण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत सर्वप्रथम माँ सरस्वती के शैलचित्र में दीप जला माल्यार्पण कर विधिवत किया गया। ततपश्चात कार्यक्रम के शुरुवात में स्वागत भाषण शाला विकास समिति के अध्यक्ष मिनेश जंघेल के द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। आगे कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिपं. उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से यह योजना केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा चलाया जा रहा है जिसमे छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार बधाई के पात्र हैं जिन्होंने बेटियों के लिए यह योजना चला रहे हैं साइकिल मिलने से बेटियों को स्कूल आने जाने में सहूलियत प्रदान होगी श्री सिंह ने आगे कहा कि छात्र – छात्राएँ पढाई में बिल्कुल मन लगाकर पढाई करे व हमेशा अपने माता पिता सहित गुरुजनों का सम्मान करें इसी क्रम में जिला भाजपा उपाध्यक्ष टी के चन्देल जी ने बताया कि वे भी 80 के दशक में इसी स्कूल से शिक्षा ग्रहण किए है और अपने स्कूल के दिनों को भी याद किया और कहा कि सरस्वती साइकिल योजना से छात्राओं को पढाई में सुविधा मिलेगी कार्यक्रम के इस दौरान भाजपा साल्हेवारा मण्डल महामंत्री सन्तन साहू, देवलाल साहू, राधे जंघेल, अनुज साहू, देवराज कश्यप, रामगुलाल रजक, सरपंच प्रतिनिधि अनिल पुलस्त्य, उपसरपंच रामदास मसखरे, ईश्वर मानिकपुरी, स्कूल समिति के सदस्य हेमन्त यादव, सुरेश विश्वकर्मा, अशवनी बाबा, गैंदा यादव, राजू नेताम, देव कुमार, रामजी रजक, श्रीमती यशोदा पुलस्त्य, चन्दर बाई पुलस्त्य, सहबतिया पुलस्त्य, सहित शिक्षक – शिक्षिका व स्कूली छात्र – छात्राये उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles