राजनांदगांव। चंद्रयान-3 चंद्रमा की धरती पर पहुंचने की तिथि को यादगार बनाने के लिए पूरे देश में 23 अगस्त 2024 को पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया। इसी तारतम्य में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पार्रीखुर्द, संकुल भर्रेगांव में भी राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस उमंग व उत्साह के साथ मनाया गया। दिवस के आयोजन मे विविध गतिविधियों जैसे रंगोली, चित्रकला,प्रश्नोत्तरी मॉडल प्रदर्शन व रॉकेट लॉन्चिंग प्रयोग द्वारा चंद्रयान 3 की उपलब्धि को याद किया गया। बच्चों ने बहुत ही जिज्ञासा के साथ पुन: चंद्रयान- 3 की लैंडिंग को स्मार्ट टी.वी. द्वारा देखा गया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी बच्चों को शिक्षकों द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर संस्था प्रमुख एस. के. सेवता शिक्षिका श्रीमती विभा सिंहमारे व सुश्री पुष्पलता की उपस्थिति रही।