तिरंगा मंडल की इस वर्ष पौराणिक झांकी : कार्यकारिणी गठित

पंकज गुप्ता अध्यक्ष संरक्षक सागर चिलांग्या, गणेश शर्मा गन्नू सर

 

राजनांदगांव । संस्कारधानी की गणेश विसर्जन झांकी में अपनी अलग पहचान रखने वाली व १९८१ से अनवरत ४३ वर्षों से झांकियों में बेहतरीन प्रस्तुति देने वाली झांकी श्री तिरंगा मंडल द्वारा इस वर्ष पौराणिक धार्मिक विषय पर तीन जीपो के साईज की झांकी प्रस्तुत की जायेगी।

ज्ञातत्व है कि छत्तीसगढ़ी लोक कला सांस्कृति की झांकी जनक, देशभक्ति, लोक कला, संस्कृति, सामाजिक, धार्मिक विषयों पर लोकप्रिय झांकियो की प्रस्तुति तिरंगा मंडल की हमेशा रहती है। जो की पूर्ण रूप से स्थानीय कलाकारों द्वारा संस्कारधानी नगरी में ही बनाई जाती है।

पिछले वर्ष भी तिरंगा मंडल द्वारा माँ पाताल भैरवी के सजीव चित्रण की झांकी प्रस्तुत की गई थी, जो कि सर्वाधिक लोकप्रिय रही थी।

इस हेतु समस्त व्यवस्था हेतु सर्व सम्मति से कार्यकारिणी गठित की गई है। जिसमें मुख्य संरक्षक सागर चितलांग्या, झांकी निर्देशक,मार्गदर्शक गणेश शर्मा, गन्नू सर तथा अध्यक्ष का दायित्व पुन: पंकज गुप्ता को दिया गया है।

कार्यकारिणी में अध्यक्ष पंकज गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष ज्ञानी मेश्राम संरक्षकगण – सागर चितलांग्या, गणेश शर्मा गन्नू सर, विवेक वासनिक, दिपक शर्मा,शिव अग्रवाल, श्रीमती प्रज्ञा गुप्ता, संयोजक- जितेश सिमनकर, अशोक अग्रवाल, विकास झाबक, उपाध्यक्ष- राजेश बाघमारे, राजेश पंचभाई, कोषाध्यक्ष- दिनेश खापर्डे, सचिव- संघप्रिय वासनिक, रजत भोईर पिन्टू, सहसचिव- संपत गुप्ता, शशांक भौतमांगे, अखिलेश ठावरे, प्रचार-प्रसार प्रभारी- राहुल गौतम, संदीप सोनी, विष्णु सिन्हा, पूजा प्रभारी- चंद्रकांत सोनी, पं. सृष्टि नारायण।

विसर्जन झांकी प्रभारी – युगल किशोर शर्मा, हेमंत सोनपिपरे, मनीष सिमनकर, गणेश गुप्ता, हेमंत साहू, श्रेय गुप्ता,नीलम मेश्राम, सुरेश डेकाटे, अनुज चौथवानी, गंगा प्रसाद सिन्हा, मोहसिन कुरैशी, नेता सोनवानी, अनिवेश खापर्डे, जीतू यादव, गणेश बिसने, प्रदीप हेड़ाऊ, रमेश पालीवाल, निखिल मंगवानी आदि शामिल है।

तिरंगा मंडल के पंकज गुप्ता, जितेश सिमनकर, ज्ञानी मेश्राम, दिनेश खापर्डे, राजेश बाघमारे, रजत भोईर ने संस्कारधानी के समस्त झांकी प्रेमियों से हर वर्षानुसार मंडल की झांकी को सहयोग करने व शामिल होने का आग्रह किया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles