जिला कोशरिया यादव समाज डा.रमन से मिले (समाज हित पांच मांगे रखी)

पिछले दिनों जिला कोशरिया यादव महासभा
राजनांदगांव के पदाधिकारी गण पूर्व सांसद एवं यादव समाज के गौरव मा.मधुसूदन यादव भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के मार्ग दर्शन व पद्मश्री फुलबाशन यादव के नेतृत्व में रायपुर प्रवास पर पूर्व मुख्य मंत्री एवं प्रदेश के विधान सभा अध्यक्ष मा.डा.रमन सिंह जी से उनके निवास में सौजन्य भेंट करते हुए सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में अपने जिला के साथ साथ प्रदेश स्तरीय प्रमुख पांच माँगो को रखते हुए विस्तार से चर्चा किये। चर्चा के दौरान डा.रमन सिंह जी ने भी समाज हित में उचित समझते हुए मंत्री मंडल के बीच रखने की बात करते हुए मुख्य मंत्री मा.विष्णु देव साय से साझा करने की बात कही। यादव समाज हित प्रमुख पांच मांगो में जिला मुख्यालय में सर्व सुविधा युक्त सामाजिक भवन के साथ साथ समाज के निर्धन छात्रों के लिए आवासीय छात्रावास निर्माण,प्रदेश स्तर पर प्रमुख चार मांगो में 1. छ.ग.के वनांचल क्षेत्रों में वर्षों से शासकीय भुमि में निवासरत यादवों की जमीन का शासन द्वारा पट्टा प्रदान कर भू स्वामी का अधिकार दी जाय। 2. छ.ग.राज्य गौ सेवा आयोग में अध्यक्ष का पद केवल यादव समाज के लिए आरक्षित किया जाय। 3. छ.ग.राज्य में यादव बंधुओ को 50% की छूट पर स्वरोजगार हेतु शासन द्वारा ऋण प्रदान किया जाय। 4. गाँव में सार्वजनिक रूप से गाय,भैस,बकरी चराने वाले चरवाहा यादवों को चिन्हांकित कर उन्हें लोक सेवक मानते हुए कोटवारों की भाँति एक निश्चित मानदेय शासन द्वारा दिया जाय आदि। उक्त माँगो पर निश्चित रूप से विचार करने की बात डा.साहब ने कहा है और शासन से उम्मीद भी जागी है।
         जिला पदाधिकारी गणों में पद्मश्री फुलबाशन यादव (संरक्षक)श्री कार्तिक राम यादव,फगुवा राम यादव (संरक्षक)श्री राधे लाल यादव (उपाध्यक्ष)श्री शीलु राम यादव (कोषाध्यक्ष)श्री महेश यादव (महामंत्री)श्री अनिल यादव (युवा उपाध्यक्ष)श्री दुर्गा प्रसाद यादव,हरीश यादव (जिला कार्य करणी) आदि सौजन्य भेंट में सामिल थे। निकट भविष्य में पदाधिकारी गण प्रदेश के मुख्य मंत्री से भी मिलेंगे। पदाधिकारी एवं कार्य कर्ता गण इसी प्रकार से समाज हित में अपनी सामाजिक एकता का परिचय देते रहेंगे इसके लिए जिला अध्यक्ष श्री कन्शु राम यादव ने सामाजिक प्रतिनिधि मंडल के प्रति आभार प्रकट करते हुए प्रसन्न ता जाहिर किया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles