प्राकृतिक आपदा से मृत्यु पर 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता जारी

कोण्डागांव, 03 जून 2024/ कलेक्टर द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के एक प्रकरण में वारिसों को 04 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गयी है। जिसके अनुसार कोण्डागांव तहसील के ग्राम मालगांव निवासी कारीबाई की तालाब के पानी में डूबने से मृत्यु होेने पर पुत्र संतू, पुत्री आयते, चमरी, लच्छनदई को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। जिसके तहत प्रकरण में चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी गयी है। उक्त स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि सम्बन्धित वारिसों के बैंक खाते में हस्तांतरित किये जाने के निर्देश सम्बन्धित तहसीलदार को दिया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles