छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को मिलेगा ठेंगा – हैरी जोसेफ
राजनांदगांव । भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद इरफान शेख व जिला उपाध्यक्ष हैरी जोसेफ ने समवेत बयान में कहा कि आगामी 4 जून को कांग्रेस नीत गठबंधन को 440 का जोर झटका धीरे से लगने वाला है। वही भाजपा ने देश भर के अपने प्रत्येक कार्यालय में जश्न मनाने की व्यापक तैयारी कर ली है। छत्तीसगढ़ में सभी 11 सीट भाजपा की झोली में जाने वाली है। लोकसभा चुनाव का सातवां चरण कल 1 जून को संपन्न हो जाने के साथ कांग्रेस और उसके गठबंधन के बुरे दिन शुरू हो जाएंगे। पहले तो यह आपस में लड़ेंगे भिढ़ेंगे और हार का टिकरा एक दूसरे पर फोड़ेंगे। जबकि भाजपा अपनी सरकार बनाने लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने की तैयारी में जुट गई है।
श्री शेख व श्री जोसेफ ने आगे कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी भाजपा को स्थिर सरकार के रूप में दशकों तक बने देखना चाहती है। क्योंकि कांग्रेस ने अपने 50 साल के शासनकाल में देश को पतंन के गर्त में ले जाने और लूटने काम किया है। जबकि भाजपा ने अपने 10 साल के शासन काल में सेवा की कई अनोखी मिसाल पेश की है। जिससे जनता का भरोसा भाजपा पर बढा है। इन्होंने कहा कि भाजपा न सिर्फ विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में अपना वर्चस्व कायम कर रही है। अभी तो स्थानीय चुनाव जैसे नगरी निकाय चुनाव और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी अपने विश्वास पात्र लोगों को प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया है और आने वाले समय में भी देगी। जनता भाजपा के डेलीगेट्स पर भरोसा करते हुए विकसित भारत का सपना संजोई हुई है।