पेंशनर्स एसोसिएशन छ.ग. प्रदेश की प्रदेश, जिला, तहसील एवं नगर की संयुक्त बैठक पेंशनर भवन में सम्पन्न हुआ।

मुख्य अतिथि डॉ. के.एल. टाण्डेकर सेवा निवृत्त प्राचार्य दिग्विजय महाविद्यालय ये रहे। डॉ. टाण्डेकर ने मुख्य अतिथि की आसंदी से सम्बोधित करते हुए कहा कि संगठन के हित में हमे आपसी मतभेदो को भुलाकर एकजुट होकर काम करना चाहिए तभी संगठन मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों ने मेरे घर जाकर मुझे सदस्य बनाया है। अत: मैं संगठन को ऊंचाई पर पहुंचाने के लिए काम करता रहूंगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कार्यकारी प्रांताध्यक्ष डी.एन. साहू ने की। डॉ. टाण्डेकर को ये लम्बे समय से जानते है। वे विद्वान, कत्र्तव्यनिष्ठ, ईमानदार और कुशल संगठनकर्ता है। उनके मार्गदर्शन में पेंशनर संगठन ऊंचाई पर पहुंचेगा। बैठक को प्रांतीय महामंत्री श्री के.पी. सिंह, श्री दीपक सिन्हा, प्रांतीय सचिव डी डी पाण्डे, श्रीमती हसीना खान, दुर्ग जिला अध्यक्ष, राजनांदगांव ग्रामीण अध्यक्ष, जी.एल. सोनबाईर ने भी सम्बोधित किया। एल.डी. बड़ोनिया ने अनेक राज्यो के हाईकोर्ट का आदेश बताते हुए कहा कि ८० वर्ष की उम्र में २० प्रतिशत अतिरिक्त पेंशनर को मिलता है। यदि हाईकोर्ट में केश दर्ज करे तो उन्हे ७९ वर्ष से मिलना शुरू हो जाएगा। अत: बिलासपुर हाईकोर्ट जाने के लिए बड़ोनिया को संयोजक बनाया गया जो हाईकोर्ट जाना चाहते है वे बड़ोनिया से सम्पर्क स्थापित कर सकते है।

इस अवसर पर नए सदस्य डॉ. केएल टाण्डेकर दीपक सिन्हा, सीताराम साहू को सदस्यता सम्मान भेंट कर फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से बीरबल सिंह ठाकुर ,नगर अध्यक्ष बीटी वाल्दे, हाजी के बी कुरैशी, दुर्ग जिला महासचिव धानेश्वर कुमार निर्मल, विजय लाल निषाद, हमीर चंद साहू, एच.डी. साव, ए एन अंसारी, अब्दुल मजीद, शंंकर लाल यादव, सुश्री पीएल सांवरकर सहित इस गर्मी में बड़ी संख्या में पेंशनर उपस्थित थे। बैठक का संचालन एसके सिंह ने किया। यह जानकारी नगर अध्यक्ष बीटी वाल्दे ने दी। प्रांतीय चुनाव का कार्यक्रम गर्मी के बाद कराया जाएगा। अंत में राष्ट्रीय गीत के बाद समापन किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles