मोदी की गारंटी, विष्णु के सुशासन से छग की सभी सीटों पर खिलेगा कमल : गीता घासी साहू

0 अब की बार 400 के लक्ष्य को पार करने कर रही धुआंधार  प्रचार
राजनांदगाँव।भाजपा में लोकसभा चुनाव की तैयारी मिशन मोड पर चल रही हैं। राजनांदगाव  जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू लगातार बैठक लेकर भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे के पक्ष मे धुआंधार प्रचार  कर रही हैं। भाजपा नेत्री खुज्जी विधानसभा के गणमान्य नागरिकों से मुलाक़ात कर मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन की जानकरी प्रदान कर आगामी लोकसभा चुनाव में कमल का बटन दबाकर फिर एक बार मोदी सरकार बनाने का आह्वान किया।
गीता घासी साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 वर्ष का स्वर्णिम कार्यकाल कांग्रेस के 60 वर्ष के कार्यकाल पर भारी पड़ रहा है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत आंतरिक और बाह्य दोनों रूप में सशक्त बना है। विकसित भारत का यह कैलेंडर हमें विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रेरित करता है। 2024 का यह चुनाव आम चुनाव नहीं है। यह राष्ट्र के नवनिर्माण का चुनाव है।इस नवनिर्माण की बागडोर नरेंद्र मोदी के हाथों में सौपना है।श्रीमती  साहू ने आगे कहा कि डबल इंजन सरकार में विकास तेज गति से होता हैं जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण मोदी की गारंटी और विष्णु का सुशासन हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की तीन माह की सरकार ने लगातार जनहित में निर्णय लेकर स्वर्णिम इतिहास रच दिया है। देश और प्रदेश की उन्नति के लिए श्रीमती गीता घासी साहू ने 400 पार के लक्ष्य को पूरा करते हुए फिर एक बार मोदी सरकार बनाने का आह्वान किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles