राजनांदगांव। राजनांदगांव संस्कारधानी सनातन धर्म सेवा परिवार की आवश्यक बैठक दिनांक १७.०३.२०२४ को दोपहर ३ बजे पंचमुखी हनुमान मंदिर लोहार पारा में सम्पन्न हुआ। जिसमें सर्व हिन्दू समाज के व सभी धार्मिक व समाजिक संगठनों ने जिसमें मुख्य रूप से सकल जैन समाज, दिगम्बर जैन पंचायत महेश्वरी समाज महाकाल सेना देवांगन समाज निषाद समाज साहू समाज कुरमी समाज सैनिक संघ रक्तवीर सेना गौ सेवा समिति करणी सेना राजपूूत समाज विश्व ब्राम्हण समाज सर्व ब्राम्हण समाज खण्डेलवाल समाज बाल रत्न सेवा समिति व अत्यधिक संख्या में उक्त बैठक में सर्व हिन्दू समाज के सभी धार्मिक संगठनों ने हिन्दू नववर्ष के शुभ अवसरों पर भगवान हनुमान जी की भव्य शोभा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। छ.ग. राष्ट्रीय सनातन धर्म सभा के प्रदेश अध्यक्ष संतोष पटाक राकेश ठाकुर शनिदेव धाम राकेश ठाकुर इन्द्रभुषण ठाकुर कमल साहू चन्द्रेश जैन शिव वर्मा प्रियंक सोनी सौरव खण्डेलवाल मौसमी शर्मा ने बताया कि हिन्दू नववर्ष के शुभ अवसर पर दि. ९ अपैै्रल को बालाजी मंदिर पुरानी गंज लाईन से दोपहर २ बजे से भव्य शोभा यात्रा भगवान हनुमान जी की भव्य शोभा यात्रा निकाली जायेगी। तत्पश्चात छ.ग. राष्ट्रीय सनातन धर्म प्रदेश अध्यक्ष संतोष पटाक ने सनातन धर्म महिला जिला अध्यक्ष व शहर अध्यक्ष जिला व शहर अध्यक्ष कार्यकारिणी के सभी पदों की नियुक्ति करते हुए घोषणा की। व सभी सर्व हिन्दू समाज वह सभी धार्मिक हिन्दू सगंठनों को बैठक में उक्त शोभा यात्रा में तिलक लगाकर प्रतिदिन सभी हिन्दू भाईयों से को माथे पर तिलक लगाने का उद्बोधन दिया। यह बताया कि पूरे प्रदेश में भी हिन्दू नव वर्ष के दिन भव्य शोभा यात्रा निकलेगी। अत: शोभा यात्रा में सभी धार्मिक व समाजिक संगठन से अनुरोध किया है कि वे अपने अपने समाज में आवश्यक बैठक लेकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में हिन्दू नववर्ष चैत्र नवरात्र दि. ०९.०४.२०२४ को भगवान हनुमान जी की शोभा यात्रा पूूरे परिवार सहित तिलक लगाकर पहुंचे। उक्त बैठक में मुख्य रूप से हरजीत सिंह भाटिया मनोज बैद पवन डागा राजू डागा राजा माखीजा अजीज जैन राजेन्द्र लढ्ढा विष्णु लोहिया दर्शन चोटिया नागेश यदुु राजेश शर्मा दयावान देवांगन महेश निषाद अजय सिंह गोल्डी भदोरिया महेन्द्र बघेल भरत भानुशाली रानू जैन संतोष चोटिया गुडडू हटवार महेश साहू गप्पू सोनकर शैलेन्द्र तिवारी योगेश गायत्री मंदिर शिव वर्मा बिसेन अग्रवाल संतोष हुंका अभिषेक गजभिये संजय शर्मा बालाजी महेश अग्रवाल (उर्फ मुन्ना भुत) मनीष चिमनकर रंजना शर्मा ममता शर्मा रोशनी रायचा मधु अग्रवाल मीना पाण्डेय छाया तिवारी व अत्यधिक संख्या में सभी हिन्दू समर्थकों ने उक्त बैठक में हिस्सा लेकर सनातन धर्म को पूरे छत्तीसगढ़ में आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। उपरोक्त जानकारी प्रदेश महामंत्री प्रियंक सोनी ने दी।