पार्षद ने नगरीय प्रसासन मंत्री को लिखा पत्र कहा शासन द्वारा स्वीकृत राशि का अवलोकन कर संसोधन की आवश्यकता

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में पूरे 51 वार्डो में बराबरी से मिली विकास कार्यो की राशि पर अब आधी से ज्यादी आबादी से भेदभाव क्यों?-ऋषि शास्त्री

विधायक और पूर्व सांसद द्वारा कुछ वार्ड के लिए अनुसंसा करना चिंतन का विषय-दल प्रवक्ता

राजनाँदगाँव:-नगर पालिक निगम राजनाँदगाँव के राजीव वार्ड के पार्षद ऋषि शास्त्री ने बताया कि पूर्व सरकार में माननीय भूपेश बघेल के सीएम रहते नगर विकास के लिए पूरे 51 वार्डो में बराबर राशि स्वीकृत की जाती थी परंतु वर्तमान में ऐसा देखने को मिल रहा है कि कुछ ही वार्डो के लिए बस यह राशि स्वीकृत की गई है जो कि पूर्णतः गलत है इसी तारतम्य में शास्त्री ने नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव को हालही में अधोसंरचना मद एवं पन्द्रवे वित्त की विकास कार्य हेतु जारी राशि के अवलोकन कर संसोधन करने को लेकर पत्र लिखा है।

 शास्त्री का कहना है कि नगर निगम राजनाँदगाँव में कुल 51 वार्ड है जबकि जारी स्वीकृत राशि में केवल 22 से 25 वार्डो के कार्यो का ही उल्लेख किया गया है ऐसे में निगम क्षेत्र की आधे से ज्यादे वार्ड और जनता विकास कार्यो से वंचित हो जाएंगे इस लिए उक्त कार्यादेश का अवलोकन कर सभी वार्डो में समानता की भावना से कार्य अनुसार राशि स्वीकृत करने की मांग उठाई गई है।

    नगर निगम के जरिये यह बात भी सामने आई है कि उक्त राशि प्रदान करने के लिए पूर्व सांसद एवं वर्तमान विधायक द्वारा पत्र लिख कर नगर निगम आयुक्त को प्रस्ताव बना कर शासन की स्वीकृति हेतु भेजने निर्देशित किया गया जो न्याय संगत नही है इसे दुर्भावना की श्रेणी या राजनीतिक द्वेष भी माना जा सकता है ऐसे में छूट गए आधे से ज्यादे वार्डो की जनता से अन्याय होगा।

     पार्षद ने मांग के जरिये नगर निगम आयुक्त से यह भी अपील की है के सभी पार्षदो ने विकास कार्य के लिए आवश्यकता अनुसार जितने भी कार्य बताये है उसे इस पत्र के साथ नगरिय प्रसासन मंत्री के समक्ष सभी 51 वार्डो के विकास कार्य के संबंध में प्रस्ताव भी भेजा जाये।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles