झेरिया यादव समाज की नगर इकाई को मिला महानगर इकाई का दर्जा

राजनांदगाव। छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के राजनांदगाव नगर इकाई को महानगर इकाई का दर्जा मिल गया है। समाज के प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव ने नगर इकाई के पदाधिकारियों को इस आशय की जानकारी देते हुए इस नयी जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएँ दी तथा समाज के शैक्षणिक, आर्थिक और सामाजिक उत्थान के लिए कार्य करने निर्देशित किया। नगर इकाई के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष से उनके भिलाई स्थित निवास पर सौजन्य भेट कर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया तथा विश्वास दिलाया कि महानगर इकाई प्रदेश कार्यकारिणी के दिशानिर्देर्शन में छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के संविधान के अनुरूप कार्य करेगी तथा समाज के उत्थान के लिए तत्पर रहेगी। महानगर इकाई के अध्यक्ष गरीबाराम यादव ने उक्त जानकरी देते हुए बताया कि शीघ्र ही बैठक आयोजित कर महानगर की कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा जसमें समाज के वरिष्ठ सदस्यों के साथ-साथ युवाओं और महिलाओं को भी शामिल किया जायेगा। प्रदेश अध्यक्ष से भेट करने वालों में अध्यक्ष गरीबाराम यादव, महामंत्री सुदेश यादव एवं कृष्णा यादव, सचिव पूनाराम यादव, कोषाध्यक्ष राजेश यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमन यादव, संतोष यादव, सलाहकार महेश यादव आदि शामिल थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles