स्वयं-भू लिंगेश्वर में गायत्री शक्तिपीठ के पुरोहित करेंगे भव्य दीप यज्ञ 

श्री रामलला प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव व श्री शिव महापुराण की हो रही भव्य तैयारी ०

 गायत्री शक्ति पीठ में पूजा-अर्चना की रहेगी धूम

… पुरोहितों की बढ़ी मांग

जनांदगांव / अयोध्या में श्री रामलला प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का देश-दुनिया भर में धूम है। जगह-जगह पूजित अक्षत वितरण, प्रभात फेरी ,रामधुनि गायन-वादन सहित कलश यात्रा, चरण पादुका यात्रा से पूरा माहौल राममय बना हुआ है। इस क्रम में स्थानीय गायत्री परिवार भी पीछे नहीं हैं। स्थानीय गायत्री शक्ति पीठ में श्रीराम लला प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव पर जहां 24 हजार गायत्री मंत्र अखंड जाप, यज्ञायोजन व दीप यज्ञ सहित विभिन्न संस्कार सम्पन्न किया जाने का कार्यक्रम आयोजित‌ है वही 21 जनवरी को स्वयं-भू शिव लिंगेश्वर मंदिर भांठागांव (भेड़ीकला-गठुला) में दीप यज्ञ तथा 22 जनवरी को भगवान स्वयं भू-लिंगेश्वर भोलेनाथ के आराध्य भगवान श्रीराम की पूजा-आरती रामायण पाठ सहित राम-नाम के मंत्र जाप का आयोजन किया गया है। मंदिर के पुजारी बाबा बिजेन्द्र वितरागी ने बताया कि मंदिर में श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजन की भव्य तैयारी की जा रही है। वही आने वाले दिनों में भांठागांव मंदिर स्थल पर आयोजित होने वाले श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान-यज्ञ की अपने सहयोगियों के साथ व्यापक तैयारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि स्वयं-भू लिंगेश्वर मंदिर में साक्षात नाग देवता के जब- तब दर्शन होते रहते हैं।नाग देवता फन फैलाए स्वयं-भू लिंगेश्वर में लिपट कर अटखेलियां करते है। वे स्वयं भी नाग देवता के साथ अट खेलियां करने से नहीं ‌चुकते है। मंदिर में प्राय: ओम नमः शिवाय , महामृत्युंजय मंत्र शिव स्त्रोत ‌के गुंजायमान होते रहने से मंदिर का माहौल शिवोमय बना रहता है।

पूजन-अर्चन की रहेगी धूम

 गायत्री शक्ति पीठ के व्यवस्थापक भाई ओमप्रकाश ने बताया कि अयोध्या में श्री रामलला प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर मंदिर में भव्य तैयारी की जा रही है। इधर श्रीराम लला जी से सम्बंधित जगह-जगह पूजन अर्चन का आयोजन होने के चलते मंदिर के पुरोहितों की मांग बढ़ गई है। 21 जनवरी ‌को भांठागांव स्वयं-भू-शिव लिंगेश्वर मंदिर में दीप यज्ञ से लेकर श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा से सम्बंधित विभिन्न पूजा-अनुष्ठानिक कार्यक्रम आयोजित है ,वहीं निकटस्थ ग्राम कोपेडीह में 22 को प्रज्ञा पुराण व पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन ‌किया गया है।शहर में सुभाष द्वार समीप स्थित गायत्री शक्तिपीठ में भी श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की व्यापक तैयारियां की गई है। इसक्रम में महाराष्ट्र के तिरोड़ा लिए प्रज्ञा पुराण सहित पांच कुण्डीय गायत्र महायज्ञ करने राजनांदगांव से पुरोहितों की टोली निकल गई है। गायत्री शक्तिपीठ के ट्रस्टी सूर्यकांत चिंतलाग्या व उप-ट्रस्टी बृजकिशोर सूरजन ने श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से सम्बंधित पूजा-अर्चना यज्ञ-अनुष्ठान के आयोजन में सभी धर्मप्रेमियों को सम्मिलित होने की अपील की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles