जगह – जगह प्रज्ञा पुराण व पांच कुंडीय यज्ञ की धूम
समस्त प्रज्ञा पीठों व जन- जागरण केन्द्रो में दीप जागरण यज्ञ,,
राजनांदगांव / अयोध्या में श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव अवसर पर स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ में 22 जनवरी को दीप यज्ञ सहित विभिन्न धार्मिक व अनुष्ठानिक आयोजन किया जा रहा है। उक्ताशय की जानकारी देते हुए गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सूर्यकांत चितलांग्या व बृजकिशोर सुरजन ने कहा कि देश में इस है श्रद्धा और आस्था का वातावरण बना हुआ है। ऐसे महत्वपूर्ण अवसर पर राष्ट्रीय चेतना जागृत करने के लिए देश और विश्व भर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शों को जन- जन तक पहुंचाना अति आवश्यक है। इस श्रद्धा और आस्था के पवित्र वातावरण में गायत्री परिवार भी 22 जनवरी के दिन अयोध्या में श्री राम लला प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में गायत्री शक्तिपीठ में विभिन्न आयोजनों सहित दीप महायज्ञ पर्व सोल्लास संपन्न होने जा रहा है। इस दौरान शाम के समय प्रेरणास्पद गीत संगीत,भजन, कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित है।ट्रस्टी द्वय ने समस्त सनातनी धर्मावलंबियों से निवेदन किया है कि वे सभी इस दिन अपने-अपने घरों में व धर्म जागरण केन्द्रो में 11-11 दीप प्रज्जवलन कर धूमधाम के साथ दीपावली पर्व मनाए और देश की भक्ति मय आस्था में सम्मिलित होकर पूण्य का भागी बने।
गायत्री महायज्ञ की धूम
व्यवस्थापक ओमप्रकाश जी ने बताया कि इन दिनों गायत्री शक्तिपीठ के पुरोहितो द्वारा विभिन्न ग्राम व कस्बों में जाकर पावन प्रज्ञा पुराण कथा,दीप यज्ञ, व पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ कार्यक्रम सम्पन्न किया जा रहा है। इस क्रम में गुरुर ब्लाक के ग्राम सोहपुर में उपरोक्त आयोजन संपन्न किया गया। वहीं 13 से ग्राम सतमरा में तथा इसके बाद 16 जनवरी से महाराष्ट्र गोंदिया जिले के तिरोडा़ में तत्पश्चात् 22 जनवरी श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दिन निकटवर्ती ग्राम कोपेडीह में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का कार्यक्रम आयोजित है।उन्होंने ग्राम कोपेडीह सहित उक्त दिन होने वाले श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव अवसर पर सभी जनों से अपने घरों में भगवान श्री राम के नाम दीप प्रज्जवलन कर खुशियां मनाने की अपील की है।