राजनांदगांव। शिक्षा एवं संस्कार के क्षेत्र में शहर की अग्रणी संस्था गायत्री शक्तिपीठ में दीपावली मिलन का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष बृजकिशोर सुरजन एवं श्रीमती अलका सुरजन ने दीपावली पर्व की सबको बधाई एवं शुभकामनाए देते हुए कहा कि , जिस तरह एक दीया अंधेरे को चीर कर दूर तक प्रकाश फैलाता है उसी तरह शिक्षा जगत से जुड़े हुए लोग शिक्षा व संस्कार के माध्यम सेबच्चों के मनो-मस्तिष्क में ज्ञान का उजियारा फैलाते है। उन्होंने वेद वाक्य *‘तमसो मा ज्योतिर्गमय” की उक्ति को उद्बोधित करते हुए कहा कि अज्ञानांधकार से ज्ञान की प्रकाश की ओर जाना ही मनुष्य का कर्तव्य है। शिक्षा व संस्कार मनुष्य को महान बनाता है। इस अवसर पर शिक्षण समिति के उपाध्यक्ष- राजेश जैन ,’सचिव -गगन लड्ढा, सह सचिव- निकुंज सिंघल, कोषाध्यक्ष- सूर्यकांत चितलाग्या, श्रीमती संध्या देवी सिंघल, संरक्षक -नंदकिशोर सुरजन, ट्रस्टी -संजय लडढा, नरेश लोहिया, मनोज चितलाग्या, सागर चितलाग्या, पवन डागा, श्रीमती लक्ष्मी डागा सहित शाला की प्राचार्य श्रीमती वत्सल अय्यर, सुसमा सुरक्षन, हरीश गांधी, रूपाली गांधी, रश्मि ठाकुर, वंदना डूभरे, तामेश्वर साहू, अनिल बाजपेयी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही ,जिनके द्वारा शालेय गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए शाला के विद्यार्थियों की उन्नति व अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। प्राचार्य श्रीमती अय्यर ने दीपावली जैसे पंच दिवसात्मक महापर्व को पार्विक उमंग उत्साह का संचार करने वाला व सबकी सुख की कामना करते हुए निरंतर प्रगति की ओर ले जाने वाला पर्व बताया अंत में इस गरिमामय आयोजन में सबकी उपस्थिति के लिए उन्होंने धन्यवाद वआभार ज्ञापन किया।