भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा डॉ रमन के प्रचार में जोर-शोर से जुटा

लोग कर रहे हैं डॉ रमन पर दिल से भरोसा – मोहम्मद इरफान शेख

राजनंदगांव । भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद इरफान शेख ने बीते शाम को लाव लश्कर के साथ पार्टी प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के पक्ष में जमकर जनसंपर्क किया। इस दौरान नगर निगम का भाजपा पार्षद दल एवं भाजपा महिला मोर्चा का उन्हें भरपूर साथ मिला। जनसंपर्क शक्ति केंद्र क्रमांक 12 नदई के चार बूथ में किए गए संयुक्त प्रचार अभियान में लोगों का भरपूर समर्थन मिला। मोहम्मद इरफान शेख ने कहा कि पार्टी के झंडे बैनर के साथ निकल गए इस प्रचार अभियान में नदई इलाके के लोगों ने क्षेत्रीय विधायक पूर्व केंद्रीय उद्योग मंत्री तथा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ सिंह के द्वारा राजनंदगांव विकास के लिए अरबो रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दिलाने और कई जन कल्याणकारी योजनाओं के सफल संचालन के लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया और इस चुनाव में भी उन्हें भारी बहुमत से जीताने के प्रति अस्वस्थ किया।
श्री शेख ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में इस बार बदलाव की लहर है और लोग केंद्र के मोदी सरकार की जनहितैषी योजनाओं और राष्ट्रीय हित की नीतियों से गदगद है। इसे देखते हुए भी छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार पहले की तरह बनने वाली है। उन्होंने कहा कि लगातार 15 साल तक भाजपा ने राजनांदगांव सहित छत्तीसगढ़ को चमन बना दिया था। लेकिन इस चमन को उजाड़ने का काम भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने किया है। जनता ऐसी कांग्रेस सरकार को कभी माफ करने वाली नहीं है विधानसभा आम चुनाव इसके लिए बेहतर अवसर है। इस दौरान दक्षिण मंडल अध्यक्ष तरुण लहरवानी, पार्षद विजय राय, पार्षद मधु बैद, अरुण साहू, दक्षिण मंडल महामंत्री हकीम खान, चिंटू सोनकर गीतेश गुप्ता, ज़हीर अब्बास, असलम खान, हैरी जोसफ, नासिर खान, इमरान बीबा, तबरेज खान, राहुल, भोईर, रफीक खान, प्रिंस भाटिया अरशद अली आदि उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles