राजनंदगांव। ग्राम कोटराभाठा (सुरगी) नवरात्रि के पावन पर्व पर माता रानी का भव्य स्वागत के लिए नवरात्रि के प्रथम दिवस पर पैदल यात्री निखिल साहू द्वारा निवासी ग्राम कोटराभाठा सुरगी राजनांदगांव से डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी तक के रास्ते में रंगोली के रंग से सजावट किया जाएगा। राजनांदगांव जिले में पहली बार इस तरह का रंगोली बनाकर भव्य स्वागत किया जा रहा है। रंगोली सजावट ग्राम कोटरा भाठा ,सुरगी, हल्दी ,नंदई, गंज चौक, भारत माता चौक, मानव मंदिर चौक, नया बस स्टैंड, प्यारेलाल चौक, भदोरिया चौक में रंगोली सजाई जाएगी। रंगोली सजावट मे निखिल साहू, प्रीत लाल निषाद, यतीश साहू ,भास्कर साहू ,कमल किशोर साहू ,नीलेश कुमार साहू, जीत साहू, नीतेश साहू ,नेवेद कुमार साहू एवं आदि का रंगोली सजावट मे विशेष सहयोग रहा।