राजनांदगांव:- संयुक्त भारतीय कब्बड्ड़ी खेल फाउन्डेशन इंडिया के तत्वाधान मेें ८ वीं अंतर्राष्ट्रीय चैम्पियनशीप कबड्डी प्रतियोगिता रंग शाला स्टेडियम पोखरा नेपाल में ५ से ९ अक्टूबर को हुई। इसमें जिला के ग्राम मचानपार (तुमड़ीबोड़) निवासी दिलेश कुमार यादव पिता श्री नोहर सिंग यादव राजनांदगांव ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए नेपाल को पराजित कर भारत को गोल्ड मेंडल दिलाने मेें अहम भूमिका निभाई है। श्री दिलेश कुमार यादव ने भारत के साथ-साथ ग्राम-मचानपार राजनांदगांव व छ.ग.प्रदेश को एक नई पहचान दिया है जिससे यादव समाज गौरान्वित हुआ है।
अंतर्राष्ट्रीय चैम्पियनशीप कबड्डी प्रतियोगिता में नेपाल के साथ-साथ भूटान,दुबई, बांग्लादेश, थाइलैण्ड,श्रीलंका के साथ भी खेलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। श्री दिलेश कुमार के पिता श्री नोहर सिंग यादव बहुत ही निर्धन परिवार से है जो कि वर्तमान में एबीस कम्पनी में इलेट्रिशियन है। चैम्पियन खिलाड़ी श्री दिलेश कुमार यादव के घर वापसी पर सर्किल कोसरिया यादव समाज पेटेश्री के अध्यक्ष श्री सुरेश कुमार यादव के नेतृत्व में सामाजिक बंधुओं पदाधिकारियो ने रेल्वे स्टेशन राजनांदगांव से गृह ग्राम- मचानपार तक विशेष शोभायात्रा के साथ स्वागत और हार्दिक अभिनंदन करते हुए बधाई एवं शुभकामनाऐं दिये है। सर्किल के सचिव श्री हेमचंद यादव, सेकन यादव, कृष्णा यादव, शोभा यादव, अनिल यादव, प्रवीण यादव, नरेश यादव, धन्ना यादव, ग्राम- पंचायत सरपंच, श्री चिंताराम साहू, उपसरपंच श्री राहुल देशलहरे, सीमा साहू पंच सहित ग्राम-वासियों,जिला- कोसरिया यादव समाज से श्री कंसु राम यादव अध्यक्ष, श्री सुरेश यादव उपाध्यक्ष, श्री कार्तिक राम यादव, फगुवा राम यादव ,श्री थानू राम यादव संरक्षकगण, श्री महेश यादव महामंत्री, श्री रेखचंद यादव उपमहामंत्री, श्री शीलू राम यादव कोषाध्यक्ष, श्री कमेलश यादव, युवाअध्यक्ष,राधे लाल यादव, श्री मदन यादव,राधेलाल यादव उपाध्यक्ष,श्रीमती विनीता यादव अध्यक्ष, श्रीमती शोभा यादव उपाध्यक्ष आदि ने भी यादव समाज के गौरव श्री दिलेश कुमार यादव को बधाई एवं शुभकामनाऐं दिये है।