मंडई मेला के साथ निकाली जायेगी भगवान श्री कृष्णा की भव्य शोभा यात्रा 

शराजनांदगांव। नगर कोसरिया यादव समाज राजनांदगांव आयोजन समिति द्वारा ७ सितम्बर दिन गुरूवार को भगवान श्री कृष्ण जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य मेें भव्य शोभा यात्रा निकाली जावेगी। इस समाज के संगठन प्रभारी भोला यादव ने बताया कि शोभा यात्रा के मुख्य आकर्षण का केन्द्र राऊत नाचा, मण्डई रामधुनी एवं बैलून से सुसज्जित चलित पण्डाल होंगे। साथ ही रथ में देवी/देवताओं से सुसज्जित बालक/बालिकाओं की नयनाभिराम झाँकी लोगों को आकर्षित करेंगी। तत्पश्चात विभिन्न वार्डो से आई मनमोहक झाँकियां साऊण्ड सिस्टम व गाजे बाजे सहित शोभा यात्रा पर चार-चाँद लगायेगी। इसके अलावा अपने ईष्टदेव के जन्मोत्सव की खुशी में सराबोर यादव भक्तजनों की अपार भीड़ शोभा यात्रा पर इस प्रकाश चार चांद लगायेगी मानो मथुरा वृंदावन का विहंगम नाजारा हैै। यह शोभा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गो जैसे कमश:स्टेशन चौक, गायत्री मंदिर कामठी लाईन, भारत माता चौक, सदर बाजार, बसंतपुर थाना चौक, दुर्गा चौक, ब्राम्हण पारा, गांधी चौक, मानव मंदिर चौक, जमात पारा रोड, गुरूद्वारा चौक, जी.ई.रोड से होते हुए संध्या लगभग ५ बजे म्युनिस्पल स्कूल मैदान पहुंचेगी। पूजा अर्चना पश्चात शोभा यात्रा का समापन किया जावेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles