राजनांदगांव जिले में सड़क निर्माण के 6 कार्यों के लिए 14.89 करोड़ रूपए की स्वीकृति

लगभग 13.81 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन होगा सुगम

– सड़क अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण से ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर यातायात सुविधा

राजनांदगांव 15 अक्टूबर 2026। राज्य शासन द्वारा जिले में सड़क अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा राजनांदगांव जिले में 6 सड़क निर्माण कार्यों के लिए कुल 14 करोड़ 88 लाख 82 हजार रूपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इन कार्यों के अंतर्गत लगभग 13.81 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण किया जाएगा। सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों की सड़क संपर्क व्यवस्था मजबूत होगी तथा आम नागरिकों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।

लोक निर्माण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वीकृत कार्यों में 1.16 किलोमीटर लंबे कोपेडीह-मगरलोटा मार्ग निर्माण के लिए 1 करोड़ 33 लाख 47 हजार रूपए, 2.20 किलोमीटर लंबे बम्हनी-बांकल मार्ग के लिए 2 करोड़ 97 लाख 17 हजार रूपए तथा 2.30 किलोमीटर लंबे भोथीपारखुर्द से सिंघोला-दल्लीराजहरा मार्ग के लिए 2 करोड़ 19 लाख 95 हजार रूपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी प्रकार 4.80 किलोमीटर लंबे भोथीपारकला-भोथीपारखुर्द-अर्जुन्दा मुख्य मार्ग के लिए 4 करोड़ 55 लाख 54 हजार रूपए, 1.55 किलोमीटर लंबे तोरनकट्टा-ठाकुरटोला मार्ग के लिए 1 करोड़ 95 लाख 15 हजार रूपए तथा 1.80 किलोमीटर लंबे भोथलीपारखुर्द-नवापारा उसरीबोड़ मार्ग के लिए 1 करोड़ 87 लाख 54 हजार रूपए की स्वीकृति दी गई है। इन सड़क निर्माण कार्यों से संबंधित ग्रामों एवं आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी। साथ ही किसानों को कृषि उपज के परिवहन, विद्यार्थियों को शैक्षणिक संस्थानों तक पहुंचने तथा ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने में सहूलियत होगी। सड़क संपर्क बेहतर होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। विभागीय आदेश के अनुसार स्वीकृत कार्यों की तकनीकी स्वीकृति, निविदा प्रक्रिया एवं अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण होने के पश्चात निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाएंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles