शासकीय पॉलीटेक्निक कोण्डागाँव में त्रिवर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम हेतु प्रवेश प्रारंभ

कोंडागांव, 02 सितम्बर 20226/ शासकीय पॉलीटेक्निक कोण्डागाँव में त्रिवर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु काउंसलिंग 03 सितंबर 2026 से प्रारंभ हो रहा है। संस्था में प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु अर्हकारी परीक्षा पी.पी.टी. 2026 अथवा कक्षा दसवीं के प्राप्तांकों के मेरिट के आधार पर दिया जायेगा तथा तृतीय सेमेस्टर में लैटरल प्रवेश हेतु आईटीआई अथवा गणित संकाय में 12वी के प्राप्तांकों के मेरिट के आधार पर दिया जायेगा। अतः प्रवेश हेतु इच्छुक छात्र-छात्राओं को काउंसलिग के लिए वेबसाइट https://cgdte.admissions.nic.in/ में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 03 सितंबर 2026 से 06 सितंबर 2026 तक करना अनिवार्य है। एवं संस्था में दिनांक 08 सितंबर 2026 उपस्थित होकर प्रवेश ले सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु वेबसाइट https://cgdte.admissions.nic.in/ या संस्था से संपर्क (9040712423, 9425595609) कर प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles