रक्तदान महादान, अधिक से अधिक लोगों से शिविर में शामिल होने की अपील
राजनांदगांव, संत कंवर राम सेवा मंडल द्वारा आगामी 6 सितंबर को परम श्रद्धेय संत शिरोमणि साईं चाडूराम साहेब जी की जयंती के उपलक्ष में लालबाग हेमू कालाणी नगर गली नं.3 स्थित झंडा सहाब मे सुबह 10 बजे से शाम को 4 बजे तक महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा आमजन में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। सेवा मंडल के मन्नुमल मोटलानी,वासदेव मोटलानी,गुरमुख दास वाधवा ने बताया कि रक्तदान एक महान सेवा कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं, महिलाओं सहित सभी स्वस्थ नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है।मंडल की ओर से शिविर को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान केवल एक यूनिट रक्त देना नहीं है, बल्कि एक स्वस्थ व सुखद समाज का निर्माण करना है ! परहित के लिए किए गए कर्म ही हमारे सुखद भविष्य का निर्माण करते हैं संत कंवर राम सेवा मंडल के विजय पर्यानी,मुकेश मोटलानी,कमलेश वाधवा ने आम नागरिकों से अपील की है कि 6 सितंबर को आयोजित रक्तदान शिविर में सहभागी बनकर मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दें।
