राजनादगांव:- जब मानव हदय से प्रेम की मधुर धारा, अविरल प्रवाहित होती है, और आत्मा एकत्व के दिव्य स्पंदन से अलोकित होती है, तभी मानवता का वास्तविक और पावन स्वरूप प्रगट होता है। यह वही स्थिति है जहंा समस्त भेद-भाव स्वत: विलीन हो जाते है और करूणा, समरसता तथा सार्वभौमिक भाईचारे का भाव जीवन्त हो उठता है। इसी दिव्य आध्यात्मिक चेतना को स्वीकार करने हेतु सन्त निरंकारी मिशन द्वारा बाबा गुरू बचन सिंह जी की पावन स्मृति में मानव एकता दिवस २४ अप्रैल २०२६ को श्रद्धा,समर्पण और प्रेममय वातावरण में आयोजित किया जायेगा जो संपूर्ण मानव जाति को एकत्व सेवा और सद्भाव का अमूल्य संदेश प्रदान करेगा।
सद्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निंरकारी राजपिता जी के पावन सान्निध्य में पूरे भारत वर्ष में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा ।
यह पावन दिवस बाबा गुरू बचन सिंह जी एवं चाचा प्रताप सिंह जी की दिव्य स्मृति को समार्पित है, जिनका संपूर्ण जीवन त्याग, समर्पण और नि:स्वार्थ सेवा की अद्वितीय मिसाल रहा है। उन्होंने अपने आरचरण और विचारों के माध्यम से मानवता को प्रेम, विनम्रता और परोपकार का सच्चा मार्ग दिखाया। उनके दिव्य आदर्श आज भी प्रत्येक हदय में सेवा, भक्ति और एकत्व की ज्योति प्रज्जवलित करते है, और मानव मात्र को यह प्रेरणा देते है कि सच्ची साधना केवल शब्दों नही, बल्कि नि:स्वार्थ सेवा करूणा और आपसी भाईचारे के भाव में निहित है।
संत निरंकारी मंडल के सचिव आद. श्री जोगींदर, सुखीजा के अनुसार संत निंरकारी चैरी टेबल फंाउन्डेशन के मार्गदर्शन में आयोजित पूरे भारत वर्ष के इन शिविरों न हजारों श्रद्धालू एवं निंरकारी मिशन के भाई-बहन हस्ते-मुस्कुराते हुए रक्तदान करने के लिए व्याकूल है रक्तदान मानव जीवन की रक्षा हेतु अपना अमूल्य योगदान अर्पित करेंगे यह सेवा न केवल जरूरतमंदो के जीवन में नयी आशा का संचार करती है, बल्कि दान करने वाले के हदय में भी आत्मिक संतोष, शांति और कृतार्थता का दिव्य अनुभव उत्पन्न करती है।
उल्लेखनीय है कि संत निरंकारी मिशन रक्तदान के क्षेत्र में सदैव अग्रणी रहा है जहंा ४ दर्शको से रक्तदान का सफल आयोजन किया जा रहा है। मिशन का स्वयं का ब्लड बैंक मुंबई में निरंतर परोपकार और सेवा-भाव के साथ अपनी अमूल्य सेवाएं प्रदान कर रहा है विगत वर्षो में आयोजित हजारों रक्तदान शिविरों के माध्यम से अनगिनत जीवनो को नया संबल और जीवनदान प्राप्त हुआ है।
नि:संदेह, यह पून्य प्र्रयास सतगुरू माता सुदिक्षा जी महाराज की दिव्य शिक्षाओ का सजीव एवं प्रेरणादायी प्रतिबिंब है,जो मानव हदय में प्रेम, एकत्व और सह-अस्त्वि की पावन ज्योति प्रज्जवलित करता है। उनकी करूणामयी प्रेरणा प्रत्येक व्यक्ति को यह अनूभुति कराती है, कि सच्चा जीवन वही है,जो सेवा, विनम्रता और आपसी सदभाव के मार्ग पर अग्रसर हो।
इसी तरह रक्तदान शिविर का आयोजन संत निरंकारी सतसंग भवन लालबाग राजनांदगांव में भी १२ जुलाई २०२६ को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। सतगुरू बाबा हरदेव सिंह जी महाराज अपने प्रवचन में हमेशा कहा करते थे कि इंसान का रक्त इंसान की नाडीयों में बहना चाहीए, नालियों में नही।
