“कांग्रेस ने एक बार फिर साबित कर दिया—महिलाओं के अधिकार से ज्यादा उन्हें अपनी राजनीति प्यारी है।”
रवि सिन्हा, भाजपा पार्षद एवं जनभागीदारी अध्यक्ष, शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय ने कहा
“महिला आरक्षण विधेयक” को गिराना कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की सोची-समझी साजिश है। यह सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि देश की करोड़ों महिलाओं के अधिकारों पर सीधा प्रहार है।
कांग्रेस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनके लिए महिलाओं का सम्मान सिर्फ भाषणों तक सीमित है। जब-जब महिलाओं को उनका अधिकार देने की बात आई, कांग्रेस पीछे हट गई। वर्षों तक सत्ता में रहकर उन्होंने महिला आरक्षण को ठंडे बस्ते में डाला और अब जब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इसे आगे बढ़ाने की ठोस कोशिश हुई, तो उसे रोकने का काम किया गया।
यह साफ है कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल महिलाओं को सशक्त होते नहीं देखना चाहते। उन्हें डर है कि महिलाओं की बढ़ती भागीदारी उनकी राजनीति को कमजोर कर देगी। यही कारण है कि वे बार-बार महिला अधिकारों के खिलाफ खड़े होते हैं।
आज देश की मातृशक्ति सब समझ रही है। कांग्रेस का यह दोहरा चरित्र अब छिपा नहीं है। आने वाले समय में महिलाएं ऐसे महिला-विरोधी सोच रखने वाले दलों को लोकतंत्र के माध्यम से करारा जवाब देंगी।
भारतीय जनता पार्टी का संकल्प स्पष्ट है—नारी शक्ति को सम्मान, अधिकार और नेतृत्व देना। और जो भी इस रास्ते में बाधा बनेगा, जनता उसे सबक सिखाएगी।”
आज महिला शक्ति के द्वारा महिला विरोधी मानसिकता के पार्टियों के खिलाफ राजधानी रायपुर मे जंगी प्रदर्शन किया जा रहा है।
