छत्तीसगढ़ प्रदेश के स्मार्ट सिटी नवा रायपुर में निःशुल्क ओ.पी.डी.सेवा (स्वास्थ्य जाँच एवं परामर्श) की सुविधा प्रारंभ

साथियों जिस तरह से सदगुरु कबीर साहब ने दया, करुणा, सेवा , जीव दया ,प्रेम, शांति, सद्भावना, मानवहित को दृष्टिगत रखते हुए हमें मानव मात्र के कल्याण हेतु संदेश दिया है उसके ही अनुरूप हमने उनके बताए मार्ग पर चलने का प्रयास किया है। यह हमारा उस मानव सेवा पथ पर चलने का पहला कदम है कि हमने “अन्तर्राष्ट्रीय कबीर पन्थ महासंघ” के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सदगुरु विचार प्रवर्तक महंत चुरामन साहेब ( चूड़ामणि साहेब) की प्रेरणा से छत्तीसगढ़ प्रदेश के स्मार्ट सिटी नवा रायपुर में निःशुल्क ओ.पी.डी.सेवा (स्वास्थ्य जाँच एवं परामर्श) की सुविधा प्रारंभ की गई है। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों ( सीनियर सिटीजन ) हेतु निःशुल्क ई. सी. जी. सुविधा भी उपलब्ध की गई है।

उक्त चिकित्सालय में वर्तमान में डॉ. विकास अग्रवाल ( पूर्व आर. एम. ओ. एवं डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट) अपनी सेवाएं दे रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत चुरामन साहेब जी ने जानकारी दी कि भविष्य में स्त्री एवं शिशु रोग तथा हड्डी रोग जैसे अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं छत्तीसगढ़ शाखा द्वारा प्रारम्भ किये जाने योजना भी है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शाखा द्वारा पूर्व में भी विभिन्न स्थानों पर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया जाता रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समस्त सेवाभावी सज्जनों से उक्त चिकित्सा सेवा कार्य हेतु तन-मन-धन से सहयोग करने की अपील की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles