गांधी नगर (गुजरात) में प्रेम पुष्प शिरोमणि सम्मान से सम्मानित हुए कवि अखिलेश्वर “अकाट्य”

साहित्य सृजन शीलता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला अलंकरण

राजनांदगांव / छत्तीसगढ़ साहित्य सृजन समिति के अध्यक्ष व कला साहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले फिल्म निर्माता अखिलेश्वर प्रसाद मिश्रा “अकाट्य” को गुजरात के गांधीनगर में प्रेम पुष्प शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान गुजरात के गांधीनगर में आयोजित साहित्यकारो के महाकुंभ समरस संस्थान के 11 राष्ट्रीय अधिवेशन – 2026 मे श्री अकाट्य को उनके साहित्य एवं सृजनशीलता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए समर्पण एवं निरंतर सृजन शीलता के लिए संस्थान प्रमुख मुकेश कुमार व्यास “स्नेहिल” के हाथों दिया गया।

साहित्यिक धरा के लिए बड़ी उपलब्धि

 बता दें कि समरस संस्थान साहित्य सृजन भारत ( चेरिटेबल ट्रस्ट) द्वारा गुजरात के गांधीनगर में आयोजित इस साहित्य कुंभ में देश भर से कवि/ साहित्यकार एवं कला रचनाधर्मी पधारे हुए थे ऐसे महाकुंभ में संस्कार धानी नगरी राजनांदगांव के साहित्यिक हीरा को पहचान कर उन्हें सम्मानित करना साहित्यिक धरा राजनांदगांव व कवि/ साहित्यकार अखिलेश्वर अकाट्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

 कवि / साहित्यिक गतिविधियों में सबका साथ सबका विकास के उद्देश्य को लेकर चलने वाले श्री अकाट्य उक्त आयोजन में डोंगरगांव क्षेत्र से कवि गजेंद्र हरिहारणो दीप, डा० माधवी गणवीर, डौंडीलोहारा की हर्षा देवांगन, बालोद की गायत्री साहू शिवांगी को भी साथ लेकर गए थे जहां इन रचनाधर्मियों का भी सम्मान कराया गया। छत्तीसगढ़ साहित्य सृजन समिति के सचिव मानसिंह “मौलिक” ने बताया कि विभिन्न कवि सम्मेलन मंचों में शोभायमान होने वाले अकाट्य जी न केवल ओजस्वी कवि व वक्ता है, समाजसेवी, ज्योतिषी व फिल्म निर्माता भी हैं। उनके द्वारा निर्मित फिल्म असली कलाकार को कई पुरस्कार हासिल हुए हैं।

कवि साहित्यकारो में हर्ष का माहौल

गांधीनगर (गुजरात) में प्रेम – पुष्प समरस साहित्य शिरोमणि सम्मान से सम्मानित हुए कवि / साहित्यकार अखिलेश्वर प्रसाद मिश्रा “अकाट्य” की इस उपलब्धि से अंचल के कवि साहित्यकारों में हर्ष का माहौल है। इसके लिए छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग (छ०ग० शासन) के जिला समन्वयक, वरिष्ठ कवि/ साहित्यकार आत्माराम कोशा “अमात्य” छत्तीसगढ़ साहित्य सृजन समिति के सचिव मानसिंह मौलिक, उपाध्यक्ष द्वय- सुषमा शुक्ला अंशुमन, थंगेश्वर कुमार साहू “मीत”, रेशमी “रश्मि” साहू, पवन यादव “पहुंना”, आनन्द राम सार्वा “अनंत”, रिखी राम पटेल, पप्पू “पौर्वात्य'” कलिहारी, रोशन साहू मोखला आदि के अलावा, छत्तीसगढ़ी साहित्य समिति – जिला इकाई -(राज०) साकेत साहित्य परिषद- सुरगी,पुरवाही साहित्य समिति (चिचोला), शिवनाथ धारा साहित्य समिति (डोंगरगांव), वनांचल साहित्य समिति के कवि साहित्यकारों श्री अकाट्य को उनके इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles