बैगा ग्रुप ने शिक्षक गणेश प्रसाद शर्मा को किया सम्मानित

शहर की पहचान हाकी व झांकी में उनका अमूल्य सहयोग सराहनीय

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की लोक कलाकारों और लोक संस्कृति को संजोए रखने में अपनी अहम भूमिका निभाने वाली संस्कारधानी की संस्था बैगा ग्रुप राजनांदगांव द्वारा अपने वरिष्ठ सदस्य व ठाकुर प्यारे लाल सिंह शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला राजनांदगांव में 40 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले शिक्षक गणेश प्रसाद शर्मा को सेवा निवृत्त होने पर एक समारोह आयोजित कर भावभीनी बिदाई दी गई। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों व सहयोगियों ने बधाई व शुभकामनाएं दी।

बैगा ग्रुप द्वारा आयोजित किए गए इस सम्मान समारोह में संस्था को समय समय पर अपना सहयोग व मार्गदर्शन देने वाले ठाकुर प्यारे लाल सिंह शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला राजनांदगांव से सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक गणेश प्रसाद शर्मा का सर्वप्रथम बैगा ग्रुप के मुखिया राजेश मारु, मितान ग्रुप से जुड़े व साहित्य लेखक विरेन्द्र बहादूर सिंह, आलोक जोशी, बलविंदर सिंह भाटिया, संजय खंडेलवाल, लीलाधर सिंह, विवेक रंजन सोनी, राजेश सोनी, पंकज महेश्वरी, योगेश टुक्का, विनोद यादव, पंकज शर्मा, संतोष नामदेव, हिम्मत सिंह पवार, बाबा पंसारी व ज्ञानचंद ने तिलक लगाकर पूष्पगुच्छ व पुष्पमाला से स्वागत किया। तत्पश्चात संस्था के अग्रणी श्री राजेश मारु व साथियों के द्वारा शॉल श्रीफल, ब्लेजर पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बैगा ग्रुप के आधार स्तंभ राजेश मारु ने कहा कि उनके अनन्य सहयोगी गणेश प्रसाद शर्मा अपने शासकीय सेवा में शिक्षकिय कार्य करते हुए 1 नवंबर 1985 से सेवा प्रारंभ कर 31 अक्टूबर 2025 को 40 वर्षों के सेवा सफलतापूर्वक करते हुए सेवानिवृत्त हुए हैं। इस दौरान उन्होंने शिक्षा विभाग के अलावा शासन प्रशासन के कार्यों को पूरी ईमानदारी से निभाया है। वे राज्य स्तरीय व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के अलावा सर्वेश्वर दास अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता, रानी सूर्यमुखी देवी ऑल इंडिया टुर्नामेंट एवं भारत आस्ट्रेलिया के बीच खेले गए हॉकी प्रदर्शन मैच व रणजी ट्राफी क्रिकेट मैच के आयोजन में हमेशा बढ़ चढ़कर सहयोग करते रहे हैं। इसके अलावा शहर की पहचान हॉकी के साथ ही पिछले 40 वर्षों से भी अधिक समय से गणेश उत्सव में विभिन्न गणेश उत्सव समितियों की भव्य व आकर्षक विसर्जन झांकियों का निर्माण संस्कारधानी के साथ ही पूरे छत्तीसगढ़ में पहचान बनाई व अनेक संस्थाओं द्वारा उनकी बनाई झांकियों को पुरुस्कृत भी किया जाता है। मैं शिक्षक श्री शर्मा के स्वस्थ्य, दीर्घायु एवं खुशहाल जीवन की शुभकामनाएं देता हूं।

इस अवसर पर मितान ग्रुप से जुड़े व साहित्य लेखक विरेन्द्र बहादूर सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षक श्री गणेश प्रसाद शर्मा जिन्हें पूरा शहर गन्नू गुरुजी के नाम से जानता है ने अपने शिक्षकीय जीवन के साथ साहित्य, सांस्कृतिक रचनात्मक, खेलकूद, मानव सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में हमेशा आगे रहते हैं। उन्होंने संस्कारधानी की पहचान हॉकी और झांकी में हमेश नि:शुल्क सेवा देते हुए बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और भविष्य में इसका हिस्सा बने रहेंगे। उन्होंने श्री राजेश मारु के साथ मिलकर बर्फानी सेवाश्रम समिति के माध्यम से मां पाताल भैरवी सिद्धपीठ की स्थापना में महत्वपूर्ण सहयोगी के साथ ही संस्थापक सदस्य भी हैं। मैं उनके दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं। अंत में आयोजन

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles