राजनांदगांव – शहर से 7 किलोमीटर दूर ग्राम ढोड़िया ( नदी) में 5 अक्टूबर को साकेत साहित्य परिषद सुरगी द्वारा ग्रामवासी ढोड़िया के सहयोग से 26 वां वार्षिक सम्मान समारोह, परिचर्चा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। परिषद के अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू अंकुर, कोषाध्यक्ष सचिन निषाद, पूर्व अध्यक्ष लखन लाल साहू लहर ने बताया कि तीन सत्र में आयोजित यह कार्यक्रम सुबह 10.30 से प्रारंभ होकर शाम 6 बजे तक चलेगा। प्रथम सत्र में “मर्ज होती शिक्षा व्यवस्था” पर परिचर्चा का आयोजन गया है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डाॅ . सुधीर शर्मा वरिष्ठ साहित्यकार रायपुर उपस्थित रहेंगे एवं अध्यक्षता बद्री प्रसाद पारकर वरिष्ठ साहित्यकार भिलाई करेंगे। विशिष्ट वक्ता के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार सीताराम साहू श्याम, वरिष्ठ साहित्यकार पैरी,बालोद, हरभजन सिंह भाटिया प्रखर वक्ता, मानस मर्मज्ञ सुरगी एवं आधार वक्तव्य कुबेर सिंह साहू वरिष्ठ साहित्यकार एवं संरक्षक साकेत साहित्य परिषद सुरगी देंगे । स्वागत भाषण ओम प्रकाश साहू अंकुर अध्यक्ष, साकेत साहित्य परिषद सुरगी, संचालन महेन्द्र कुमार बघेल मधु वरिष्ठ साहित्यकार डोंगरगांव एवं आभार व्यक्त अखिलेश्वर प्रसाद मिश्रा वरिष्ठ साहित्यकार पिनकापार, बालोद करेंगे। द्वितीय सत्र 12.30 बजे से साकेत सम्मान सत्र प्रारंभ होगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सचिन सिंह बघेल, अध्यक्ष, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव एवं अध्यक्षता कोमल सिंह राजपूत अध्यक्ष,जिला भाजपा राजनांदगांव करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिमा पप्पू चंद्राकर अध्यक्ष, जनपद पंचायत राजनांदगांव, देव कुमारी साहू, सदस्य, जिला पंचायत राजनांदगांव, रोहित चंद्राकर उपाध्यक्ष,जिला भाजपा, लीलाधर साहू पूर्व उपाध्यक्ष,जिला भाजपा राजनांदगांव, विवेक कुमार साहू सांसद प्रतिनिधि राजनांदगांव, दिल्लू राम साहू, सरपंच,ढोड़िया, सुग्रीव साहू, सरपंच,सुरगी , मानषी अभिषेक चंद्राकर जनपद सदस्य, रोहित चंद्राकर जनपद सदस्य, श्रीमती मधु सुकृत साहू पूर्व जिला पंचायत सदस्य,
खिलेश्वर साहू मंडल अध्यक्ष ग्रामीण भाजपा, सोमनी ,राजनांदगांव , गुरूचरण सिन्हा, सेक्टर प्रभारी सुरगी,
बिहारी पटेल,अध्यक्ष ग्राम विकास समिति ढोड़िया, यादू राम निषाद,कोषाध्यक्ष, ग्राम विकास समिति ढोड़िया उपस्थित रहेंगे। साकेत सम्मान-2025 सीता राम साहू श्याम वरिष्ठ साहित्यकार पैरी, बालोद, हास्य कवि भूखन वर्मा धामनसरा, लोककलाकार देव साहू ढोड़िया को प्रदान किया जायेगा। सम्मान समारोह का संचालन लखन लाल साहू लहर पूर्व अध्यक्ष साकेत साहित्य परिषद सुरगी एवं आभार व्यक्त राज कुमार चौधरी रौना, सचिव, साकेत साहित्य परिषद सुरगी करेंगे। सम्मान पत्र का वाचन क्रमश: अमृत दास साहू, नंद किशोर साव नीरव, डोहर दास साहू करेंगे। तृतीय सत्र 2.30 से कवि सम्मेलन होगा जिसमें उपस्थित सभी रचनाकार काव्य पाठ करेंगे। इस सत्र की अध्यक्षता डाॅ. शंकर मुनि राय, विभागाध्यक्ष, हिंदी, शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव, आत्मा राम कोशा अमात्य, जिला समन्वयक राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग, प्रभात तिवारी अध्यक्ष, प्रगतिशील लेखक संघ राजनांदगांव ,गजेंद्र हरिहारनो दीप ,पूर्व अध्यक्ष शिवनाथ धारा डोंगरगांव, डॉक्टर चंद्रशेखर शर्मा अध्यक्ष ,नंदगांव साहित्य परिषद राजनांदगांव ,डॉक्टर इकबाल खान तन्हा अध्यक्ष, वनांचल सहित समिति मोहला, तजिंदर सिंह भाटिया अध्यक्ष साहित्य प्रवाह समिति डोंगरगढ़ जयकांत पटेल, अध्यक्ष, प्रेरणा साहित्य समिति बालोद, कुंज बिहारी साहू अध्यक्ष ,भोरमदेव साहित्य सृजन मंच कबीरधाम, डॉक्टर पदमा साहू पर्वणी , जिलाध्यक्ष ,राष्ट्रीय कवि संगम खैरागढ़, इंद्रजीत दादर ,अध्यक्ष छत्तीसगढ़ कलमकार मंच भिलाई ,ऋतुराज साहू अध्यक्ष एम .ए.छत्तीसगढ़ी साहित्य संगठन रायपु, ग्वाला प्रसाद यादव नटखट अध्यक्ष, पुरवाही साहित्य समिति पाटेकोहरा , छुरिया, संतोष ठाकुर अध्यक्ष साहित्य मंच दल्ली राजहरा उपस्थित रहेंगे।
कवि सम्मेलन का संचालन वरिष्ठ कवि वीरेन्द्र तिवारी अर्जुनी, पवन यादव पहुना, उपाध्यक्ष, साकेत साहित्य परिषद सुरगी,मदन मंडावी युवा कवि,ढारा (करेला) एवं आभार व्यक्त कुलेश्वर दास साहू पूर्व सचिव, साकेत साहित्य परिषद सुरगी करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में साकेत साहित्य परिषद सुरगी के सदस्य एवं ग्रामवासी ढोड़िया जुटे हुए हैं।
