मां शारदा युवा मंच बसंतपुर में भक्तिमय रहा भजन संध्या

मां शारदा युवा मंच बसंतपुर वार्ड नंबर 46 में आयोजक सुनील सेन एवं युवा साथी की तरफ से रविवार 28 सितंबर को नवरात्रि के पावन पर्व में रात्रि में शानदार भजन संध्या का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर के समाज सेवी पवन डागा, अन्य अतिथि पार्षद जैनम बैद, पार्षद राजेश यादव , पार्षद शेखर यादव , गोलू गुप्ता ,बिट्टू गुप्ता, भरत साहू, केजू राम ठाकुर, एवं वार्ड के सभी पदाधिकारीयो की उपस्थिति रही । मां शारदा युवा मंच के आयोजक सुनील सेन एवं युवा साथियों द्वारा सभी अतिथियों का पुष्प हार एवं गुलाल टीका लगाकर स्वागत सम्मान किया गया । उद्बोधन की कड़ी में पवन डागा जी एवं पार्षद जैनम बैद ने इस भजन संध्या के शानदार आयोजन के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दिए । भजन संध्या कार्यक्रम में संस्कारधानी राजनांदगांव के प्रतिभाशाली कलाकार सनी गजभीम, शुभम यादव, कृति बख्शी, थंगेश्वर साहू रहे। इस कार्यक्रम का सफल संचालन थंगेश्वर कुमार साहू व्याख्याता (राज्यपाल पुरस्कार हेतु चयनित शिक्षक ) के द्वारा किया गया । इस भजन संध्या में वार्ड एवं नगर के भक्तगणों की अपार भीड़ रहीं और सभी भक्तगण,भजनों में झूम उठे । इस भजन कार्यक्रम में भक्ति गीत के साथ-साथ जस गीत, हिंदी धार्मिक गीत, छत्तीसगढ़ी धार्मिक गीतों की शानदार प्रस्तुति कलाकारों द्वारा दिया गया । अंत में मां शारदा युवा मंच के आयोजक सुनील सेन एवं युवा साथी द्वारा कलाकारों की गुलाल टीका लगाकर, श्रीफल देकर सम्मान किया गया और प्रस्तुति पर खूब प्रशंसा किए एवं उपस्थित वार्ड के सभी भक्तगणों का नगर से पधारे सभी अतिथियों का इस भजन संध्या के शानदार सफल कार्यक्रम के लिए आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles