राजनांदगांव:- प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार समस्त इकाईयों के निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के उपरांत निर्धारित तिथि में दिनांक २८.०९.२०२५ को तुलसीपुर ममता नगर इकाई की निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न हुई। सभी पदों में सौहाद्रपूर्ण वातावरण में निर्वाचन की प्रक्रिया अपनाई गई। जिसमें निर्विरोध अध्यक्ष पद के लिए डी.डी. साहू और सचिव पद हेतु छन्नूलाल साहू को पदभार सौपा गया। उपाध्यक्ष पद के लिए योगेश साहू एवं महिला उपाध्यक्ष जमुना देवी साहू (पूर्व पार्षद) निर्वाचित हुई। इसी क्रम में संगठन सचिव दिलीप बनपेला एवं महिला संगठन सचिव के लिए खिलेश्वरी साहू कोषाध्यक्ष के लिए हेमनाथ साहू मनोनित किये गए। समस्त निर्वाचित पदाधिकारियों को निर्वाचन पर्यवेक्षक कुलेश्वर दास साहू अध्यक्ष नगर साहू संघ एवं नरेन्द्र साहू उपाध्यक्ष नगर साहू संघ निर्वाचन अधिकारी के रूप में अतिथियों एवं सामाजिक स्वजातिय बंधुओं की उपस्थिति में निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। तत्पश्चात नव निर्वाचित पदाधिकारीगणों का अभिनंदन कर संबोधन के माध्यम से कुलेश्वर दास साहू के द्वारा समाज की एकता, संगठन की मजबूती तथा सामाजिक प्रबंधन एवं विकसित समाज की दिशा में कार्य करने प्रेरणा प्रदान किया गया। तुलसीपुर, ममता नगर इकाई साहू समाज के संरक्षक के रूप में सर्वश्री एच.आर.साहू, मनहरण साहू, प्रकाश साहू, श्रीमती पुष्पा साहू, गोंविद साहू, वाई.डी साहू को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सर्वश्री रूपेन्द्र साहू,परमेश्वर साहू, केशव कंजीर, लोकेश साव, भूपेन्द्र साहू, रमेश सोनकातर, शैलेन्द्र साहू, नरेन्द्र साहू, सतीश साहू, गुमान साहू, अशोक साहू आदि को मनोनित किया गया है। यह उल्लेखनीय है कि तुलसीपुर, ममता नगर इकाई के आने वाले क्षेत्र तुलसीपुर,ममता लेबर कॉलोनी, सिविल लाईन, बल्देवबाग, न्यू खंडेलवाल कॉलोनी, पूनम कॉलोनी, शक्तिनगर, विवेकानंद नगर, सहदेव नगर, आंनद विहार कॉलोनी, बख्तावरचाल, हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी के स्वजातिय बंधुगण शामिल थे। समस्त निर्वाचित पदाधिकारीगणों को शैलेन्द्र साहू, लविन्द्र साव, यशवंत साहू, मिलन साहू, जितेन्द्र साहू, परदेशी राम साहू, जितेन्द्र हिरवानी, अमरनाथ साहू सहित समस्त सामाजिक जनों ने बधाई प्रेषित किये है।
