राजनांदगांव जिले को पानी की किल्लत से हो रही परेशानी को देखते हुए 18 सितंबर से हरियाली बाहिनी नीर और नारी जलयात्रा की शुरुवात रबी फसल लगाने के पूर्व से की गई, रबी में कम पानी वाले अधिक लाभ देने वाले फसल लगाकर परिवर्तन करने जागरूकता अभियान चलाई जा रही है, आज ग्राम छुरिया ब्लॉक बीजेपरएवं सागर में आयोजित नीर और नारी जलयात्रा में पद्मश्री फूलबासन यादव, हरियाली बाहिनी अभियान प्रमुख शिव देवांगन , सरपंच मोहन यादव, सावित्री वर्मा उपस्थित हुए, कार्यकम को संबोधित करते श्रीमती फूलबासन यादव ने कहा कि इस बार गर्मी के पहले अभियान चलाने का उद्देश्य गर्मी में पानी पानी के लिए तरसे है, किसानों के बोर बंद हो गए जीसके कारण उनके धान के फसल जल गए, जानवर को चराना पड़ गया ऐसी स्थिति न हो इसके लिए अभी से सजग होकर पानी को बचाना होगा। शिव देवांगन ने बताया कि 18 सितंबर से आज तक 17 गांव में जलयात्रा कर कम पानी वाले ऐसे फसल लगाए जो धान से भी अधिक लाभ दे, विगत मार्च में नीर और नारी जलयात्रा गांव गांव में निकाली गई जिसके अच्छे परिणाम आए है बिहान, जिला प्रशासन , जनप्रतिधि की टीम के विशेष मदद से असंभव कार्य संभव हो पाया है।
