राजनांदगांव:- श्रम पदाधिकारी राजनादगांव कार्यालय मे श्रमिकों कि मांगो को लेकर दोपहर 12 बजे बैठक आयोजित की गयी जिसमे वर्धमान रोप्स टेड़ेसरा कम्पनी के मालिक श्री जिनेन्द्र सुराना तथा यूनियन की ओर से श्री भीमराव बागड़े व अन्य श्रमिकगण उपस्थित हुए, त्रिपक्षी वार्ता मे सहमति हुई कि वेतन मे 26 रूपयें प्रति दिन की दर से कुल ६७६ रूपये प्रति माह बढ़ोतरी की जाएगी तथा जिन मजदुरो को न्यूनतम वेतन से कम भुगतान किया जा रहा था उन सभी श्रमिकों को न्यूनतम वेतन की दर से बैंक के माध्यम से भुगतान किया जायेगा तथा प्रति माह 10 तारीख के भीतर वेतन भुगतान किया जायेगा, कम्पनी का उत्पादन 11 अगस्त से 18 अगस्त तक बंद रहा है उसका हाफ वेतन भुगतान किया जायेगा। यह भी सहमति हुई कि आज 18 अगस्त को श्रमिकों द्वारा आयोजित धरना समाप्त किया जायेगा तथा 19 अगस्त से श्रमिकगण अपने – अपने पाली मे डियूटी पर उपस्थित होंगे तथा अनुशासन बनाये रखेंगे तथा उत्पादन पर अधिक जोर देंगें, श्रमिकों द्वारा एक दूसरे को ग़ुलाल लगाकर स्वागत किया गया तथा मिठाई बाँट कर ख़ुशी का इजहार किया गया, धरना सभा को छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष कामरेड भीमराव बागड़े ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी मजदूरों ने दिन रात धरना देकर संघर्ष जारी रखें है उसका लाभ आप को मिल रहा है इस एकता को बरकरार रखने का सुझाव देते हुए धरना समाप्त करने की घोषणा की गयी यह जानकारी मोर्चा के संगठन मंत्री तुलसी देवदास ने दी,
