पिछले दिनों संभाग कोसरिया यादव समाज दुर्ग राजनांदगांव अपने रायपुर प्रवास पर विधान सभा अध्यक्ष मा. डॉ.रमन सिंह जी से उनके निवास शंकर नगर रायपुर में राजनीति के क्षेत्र में अपने समाज के प्रतिनिधित्व को लेकर मिले। छ.ग.गौ सेवा आयोग में उपाध्यक्ष और एक सदस्य कोसरिया यादव समाज के प्रतिनिधित्व का पुरजोर दिये हैं। विधान सभा अध्यक्ष ने पूर्ण आश्वाशन दिये हैं कि समाज को अपना अधिकार अवश्य मिलेगा। संभाग अध्यक्ष श्री बोधन राम यादव के साथ हरीश यादव जिला उपाध्यक्ष, बरातु यादव महामंत्री, शंकर यादव जिला सचिव,श्री कंसु राम यादव जिला अध्यक्ष राजनांदगांव,श्री कार्तिक राम यादव संरक्षक,राधे लाल यादव उपाध्यक्ष, शीलु राम यादव कोषाध्यक्ष,महेश यादव महामंत्री, चिंता राम यादव,केदार यादव सर्किल अध्यक्ष पातेकोहरा आदि ने अपनी उपस्थिति देकर यादवी एकता का परिचय दिये हैं।
