ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं के लिए खेल मैदान मे डेवलोपमेंट किया जाएगा : पूर्व सांसद अभिषेक सिंह
राजनांदगांव। ग्राम पंचायत सुंदरा मे जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, जिला महामंत्री सौरभ कोठारी एवं मंडल अध्यक्ष मनोज साहू के नेतृत्व मे पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने मैदान मे फिजीकल की तैयारी कर रहे बच्चों से मिलने पहुँचे। बच्चों ने पुष्प गुच्छ से भव्य स्वागत अभिनन्दन किया।उन्होंने बच्चों के दैनिक तैयारी के बारे मे चर्चा किया। सुंदरा ग्राउंड से कितने बच्चे नौकरी मे लगे हैँ, किंतने बच्चे खेलो इंडिया मे गएँ है साथ मे कितने बच्चे नेशनल खेले है जानकारी प्राप्त किया साथ मे सुंदरा मे 400 मीटर का रनिंग ट्रैक है उसको आने वाले दिनों के कैसे बेहतर किया जाए इसका चिंतन किया।इस प्रकार के जितने भी ग्राउंड है ग्रामीण क्षेत्र मे उनको भी युवाओं के लिए डेवलोपमेन्ट करने की बात कही। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष प्रतिमा पप्पू चंद्राकर , मंडल उपाध्यक्ष रमेश चंद्राकर , कृष्णा साहू मंडल कोषाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष खिलेश्वर साहू , गोविन्द देवांगन, तेजराम देवांगन, दिनेश शर्मा, कृष्ण कुमार वैष्णव, ग्राम के पंच अमर दास, धर्मेंद्र यादव, लीलेश साहू, निक्की वैष्णव, बुधेश्वर साहू, प्रेम साहू, ट्रेनर कामता प्रसाद यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।
