राजनांदगांव (छ.ग.) द्वारा आज आक्सीजन जोन में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर के माननीय महापौर श्री मधुसुदन यादव जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
महापौर महोदय ने अपने संबोधन में कहा, बच्चों द्वारा उठाया गया यह कदम आने वाली पीढिय़ों के लिए एक प्रेरणा है। वृक्ष ही जीवन है और इस प्रकार के कार्यक्रम समाज को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाते हैं ।
१५ जुलाई २०२५ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल करते हुए बिरला ओपन माइंडस प्रीस्कूल और ओपन माइडंस ऐकेडमी अनुपम नगर राजनांदगांव (छ.ग.) ने नगर के माननीय महापौर श्री मधुसुदन यादव जी और सामाजिक संस्था वत्सल्या कुटुंब के सहयोग से आज एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम स्थानीय आक्सीजन जोन में संपन्न हुआ जिसमें स्कूल के छात्र छात्राओं शिक्षकों संस्था के सदस्यों और नगर निगम अधिकारियों ने बढ-चढक़र भाग लिया।
इस अवसर पर सैकड़ों पौधे जैसे पीपल, नीम, गुलमोहर, कचनार, अशोक आदि रोपे गए। कार्यक्रम का उददेश्य न सिर्फ हरियाली बढ़ाना था, बल्कि बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना पैदा करना भी था ।
महापौर महोदय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा वृक्षरोपण सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं बल्कि एक जिम्मेदारी हैं जिसे हम सभी को निभाना चाहिए । बच्चों में यह भावना जागृत करना समाज के भविष्य को सुरक्षित बनाना है ।
वत्सल्या कुटुंब संस्था के सदस्यों ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्र्वक भाग लिया और स्कूल की इस पहल की सराहना की।
विद्यालय की प्रधानाचार्या रिचा ठाकुर ने सभी अतिथियों का अभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम बच्चों को सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि प्र$कृति के साथ जुड़ाव और सामाजिक जिम्मेदारी भी सिखाना चाहते है । उक्त आयोजन पर बिरला ओपन मांइडस प्रीस्कूल के अध्यक्ष डॉ. जानेश श्रीवास्तव ने शुभकामनाएं प्रेषित की। तथा श्रीमती अंजू आहूजा ने स्टॉफ की प्रंशसा की।
