प्रदेश अध्यक्ष, पेंशनर्स संगठन में गुटबाजी को बढ़ावा दे रहे हैं?

 

राजनांदगांव – पेंशनर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ पंजीयन क्रमांक 1844 की नियमित मासिक बैठक विगत दिनों द्वितीय सोमवार 14 जुलाई को प्रदेश कार्यालय पेंशनर भवन ठाकुर प्यारेलाल स्कूल के परिसर में आयोजित की गई। इस बैठक के मुख्य अतिथि श्री डीएन साहू जी तथा अध्यक्षता डॉक्टर के एल टांडेकर ने की। इस बैठक में राजनांदगांव जिले के सभी विकासखंड राजनांदगांव, छुरिया, कुमरदा, डोंगरगांव, डोंगरगढ़ के पेंशनर्स पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। सर्वप्रथम मां सरस्वती की छायाचित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ हुआ। तत्पश्चात पूर्व निर्धारित एजेंडा अनुसार बैठक की कार्रवाई शुरू की गई। जिला अध्यक्ष श्री जीआर देवांगन ने एजेंडा अनुसार कार्रवाई प्रारंभ करते हुए बताया कि कुछ माह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन उपरांत जिला एवं तहसील में भी निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ की जानी है। इसके लिए सभी तहसीलों में मतदाता सूची विधिवत संधारण की तैयारी की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि पेंशनर्स भवन के संचालन में चर्चा करते हुए जानकारी दी गई कि यह भवन पेंशनर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ जिला कार्यालय का है जिसका संचालन वर्तमान प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी के द्वारा किया जा रहा है। विगत माह सेवा निवृत हुए कर्मचारी साथियों ने पेंशनर्स संगठन की सदस्यता ग्रहण की तथा ऐसे नए सदस्यों का पुष्पहार से स्वागत अभिनंदन किया गया। माह जुलाई में जिन वरिष्ठ पेंशनरों का जन्मदिन था उन्हे भी समस्त पेंशनर्स साथियों ने जन्मदिन पर दीप प्रज्वलित कर एवं केक काटकर मनाई एवं बधाई दी। संगठन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर केएल टांडेकर ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा चुनाव उपरांत जिस तरीके से जिले में गुटबाजी बढ़ रही है, उसे प्रदेश अध्यक्ष समाप्त करने की बजाय और प्रश्रय रहे हैं। इससे पेंशनरों में आक्रोश व्याप्त है। विगत दिनों देखने में आया कि जिस बैठक को प्रदेश अध्यक्ष ने बुलाने के लिए लिखित सूचना दी थी, किंतु बैठक में एक व्यक्ति विशेष को जिलाध्यक्ष संबोधित कर उनका हौसला बढ़ा रहे थे। इसका विरोध अन्य साथियों ने किया और यह अपेक्षा थी, कि यहां पूर्व की भांति समस्त पेंशनरों को एक मंच पर लाने का प्रयास करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष श्री देवान राजनांदगांव के कुछ चंद पेंशनरों के प्रभाव में आकर अपनी मनमर्जी कर रहे हैं। जिसकी सभी पेंशनरों ने निंदा की एवं प्रदेश अध्यक्ष के कृत्य को पेंशनर्स हित में न मानते हुए उन्हें प्रदेश अध्यक्ष मानने से भी इनकार कर दिया।

अन्य पदाधिकारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए पूर्व की भांति छत्तीसगढ़ पेंशनर्स एसोसिएशन के विधिवत्त संचालन का संकल्प लिया एवं डॉक्टर के एल टांडेकर को प्रदेश अध्यक्ष तथा श्री केपी सिंह को महासचिव एवं अन्य प्रदेश पदाधिकारी को यथावत पुनर्स्थापित करने का संकल्प पारित किया। बैठक में जिले के अध्यक्ष के रूप में यदि प्रदेश अध्यक्ष किसी अन्य व्यक्ति को थोपने का प्रयास करेंगे तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। बैठक में श्री ए एच अंसारी, श्री जी आर देवांगन, श्री केआर साहू, श्री एसके टेभरें, श्री जीडी वैष्णव,श्री मानसिंह ठाकुर, श्री आर के रथी, श्री बीटी वाल्दे, श्री विजय कुमार निषाद, श्री एच एस हुसैन, श्री डीएल चंद्रवंशी,श्री जीएल सोनबोईर, श्री होमचंद साहू ,श्री हरिश्चंद्र साहू,श्री एमके अत्री, श्री एसडी साव,श्री हमीरचंद साहू, श्री एसआर नागेश्वर सहित लगभग 60 पेंशनर्स साथी उपस्थित थे। आगे डॉक्टर के एल टांडेकर ने बताया की कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन छत्तीसगढ़ की आव्हान पर प्रदेश के समस्त पेंशनर्स भी कर्मचारियों की 11 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन में जा रहे हैं। इस आंदोलन का पेंशनर्स एसोसिएशन समर्थन करता है। तथा 22 जुलाई से चरणबद्ध आंदोलन में पेंशनर्स भी शामिल होंगे। श्री डी एन साहू ने आशीर्वचन के रूप में सभी से एक जुट रहकर कार्य करने की मंशा जाहिर की, तथा यह भी कहा कि यह संगठन हमेशा नीतिगत नियोजित बातों का समर्थन करता रहा है, जो लोग हमारी एकता को तोड़ने का प्रयास करेंगे उनका हम सामना करेंगे। आगे उन्होंने कहा कि निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष श्री देवान की कार्य प्रणाली से सभी पेंशनर्स असंतुष्ट है। इसलिए हम पूर्व की भांति हमारे प्रदेश अध्यक्ष डॉ के एल टांडेकर तथा महासचिव श्री के पी सिंह के नेतृत्व में पेंशनर एसोसिएशन की गतिविधियां संचालित की जाए। इसका सभी उपस्थित पेंशनरों ने समर्थन किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles