. राजनांदगांव। ग्राम पंचायत भेड़ीकला के पूर्व सरपंच, वरिष्ठ भाजपा नेता ने प्रधानमंत्री के ऑपरेशन सिंदूर कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि दिनांक 22 अप्रैल को पहलगाम में 26 निर्दोष भारतीयों को आतंकवादियों ने बर्बरता पूर्वक मौत के घाट उतारा इसके जवाब में 15 दिन के बाद भारतीय सेनिको ने पाकिस्तान परस्त आतंकवादियों को उनके ठिकानों में घुसकर मौत के घाट उतारा और इस सबक सिखाया इस ऑपरेशन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ऑपरेशन सिंदूर का नाम दिया इससे स्पष्ट होता है कि प्रधानमंत्री देश की प्रति बहुत ही सजग एवं सही ढंग से न्याय किया हमें एवं हमारे देशवासियों को प्रधानमंत्री पर बहुत ही गर्व महसूस हो रहा है साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सेना प्रमुखो एवं विदेश मंत्री एस जयशंकर को भी हृदय से धन्यवाद की ज्ञापित करता हूं।
