छुईखदान_शासकीय प्राथमिक शाला पुरेना संकुल केन्द्र घिरघोली विकास खंड छुई खदान जिला केसीजी के प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन का सम्मान छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर दतरेंगा में छत्तीसगढ़ महतारी की नक्शा मोमेंटो स्मृति चिन्ह देकर अध्यक्ष श्री खेमलाल बाकरे ने सम्मानित किया तुलेश्वर कुमार सेन अपने शिक्षकीय कार्यों के अलावा साहित्यिक लेखन कार्यों और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में समाज में व्याप्त नशा को जड़ से समाप्त करने के लिए लोगों को स्कूल,कालेज,सार्वजानिक स्थानों पर प्रेरित करते रहते हैं अपने नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति फ्लेक्स प्रदर्शनी, उद्बोधन, रैली आदि लगाते रहते हैं उनके कार्यों के लिए अलग_ अलग सामाजिक संगठन, शासकीय और अर्द्ध शासकीय संस्थाओं द्वारा सम्मान करते रहते हैं इसी दरमियान छत्तीसगढ़ कौशल विकास एवं जन सेवा समिति पंजीयन क्रमांक 5468 अपने उद्देश्य की पूर्ति करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, स्वालंबन कार्य, वृद्ध लोगों की देखभाल,महिलाओं को सशक्तिकरण और सामाजिक अन्याय को रोकना आदि की पूर्ति करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों का सम्मानित किया कार्यक्रम का आयोजन गोंडवाना विहार वालफोर्ट के दतरेंगा में आयोजित किया गया सांस्कृतिक लोक कला मंच लोक सुधा के संचालक डॉक्टर रामाधार लहरी छत्तीसगढ़ रत्न ने अपनी टीम के साथ मनमोहक प्रस्तुति दी ।श्री राज प्रापर्टी सॉल्यूशन प्राo लि, लक एजुकेशन,श्री निधि फिल्म प्रोडक्शन प्रा o लि, प्रॉपर्टी हेडलाइन आदि का प्रचार प्रसार पंडाल लगाया गया था जो अपने द्वारा कराए जाने वाले कार्यों की जानकारी दे रहे थे।आज के कार्यक्रम में राज्य पाल शिक्षक सम्मान से सम्मानित शिक्षक,भीष्म त्रिपाठी, तुलेश्वर कुमार सेन,पारुल चतुर्वेदी,कविता शर्मा,उषा भूआर्य,देवेंद्र कुमार देवांगन,रमेश कुमार साकेत सहित अलग अलग क्षेत्रों में विशेष कार्य करने वाले अलग अलग विभाग के कर्मचारी शामिल हुए जिनका सम्मान छत्तीसगढ़ कौशल विकास एवं जन सेवा समिति के अध्यक्ष श्री खेमलाल बाकरे,संजीव कुमार यादव,छोटे लाल साहू,सीमा शर्मा आदि उनके टीम के समस्त सदस्यों द्वारा किया गया।
