मुसरा-डुन्डेरा सड़क पर खतरे का सफर! रोड रोलर नहीं चला, उखड़ने लगी गिट्टी; जिम्मेदारों की चुप्पी पर सवाल

राजनांदगांव। मुसरा से डुन्डेरा तक सड़क पर ग्रामीणों की परेशानी बढ़ती नजर आ रही है। सड़क पर रोड रोलर (बेलन) नहीं चलने से गिट्टी उखड़ने लगी है। नतीजा यह कि सड़क से गुजरने वाले ग्रामीणों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क पर बिखरी और उखड़ी गिट्टी दोपहिया वाहन चालकों के लिए खतरा बन सकती है। रोजाना इस मार्ग से आने-जाने वाले ग्रामीणों के मन में सवाल है कि जब सड़क निर्माण हो रहा है, तो उसकी गुणवत्ता और मजबूती पर ध्यान क्यों नहीं दिया जा रहा?
सड़क निर्माण में आखिर कैसी निगरानी? अगर समय पर रोड रोलर चलाकर सड़क को ठीक से दबाया नहीं गया, तो सड़क की हालत और बिगड़ सकती है। ऐसे में संबंधित विभाग और निर्माण एजेंसी की जिम्मेदारी पर सवाल उठना लाजिमी है।
अब बड़ा सवाल यह है कि मुसरा-डुन्डेरा सड़क की सुध आखिर कौन लेगा? क्या जिम्मेदार अधिकारी किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं, या ग्रामीणों की परेशानी दूर करने के लिए समय रहते कार्रवाई होगी?

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles