राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं तीन बार के पूर्व मुख्यमंत्री तथा राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कृषि सभापति पूर्णिमा कृष्णा साहू, महिला एवं बाल विकास विभाग सभापति पुष्पा उइके, निर्माण समिति सभापति साकेत वैष्णव, सहकारिता एवं उद्योग विभाग सभापति दुर्गेश साहू, भाजपा ग्रामीण मंडल पश्चिमी के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच कृष्णा साहू, पूर्व सरपंच मोहन साहू, जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि दिगेंद्र सिन्हा तथा जनपद प्रतिनिधि कृपाल सिंह उइके सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने डॉ. रमन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

