जिला कलेक्टोरेट/ तहसील कार्यालयों एवं अन्य शासकीय कार्यालयों में आने वाले आम नागरिकों और कर्मचारियों के लिए स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने की मांग को लेकर ‘छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन (अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ)’ ने आवाज उठाई है। संगठन के प्रांताध्यक्ष भानु प्रताप यादव के नेतृत्व में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी दुर्ग के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री, स्कूल शिक्षा मंत्री एवं मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
संगठन के प्रांताध्यक्ष भानु प्रताप यादव ने बताया कि कलेक्टोरेट/ तहसील कार्यालयोंएवं अन्य शासकीय कार्यालयों में प्रतिदिन दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से सैकड़ों किसान, बुजुर्ग और आम नागरिक अपने शासकीय कार्यों के लिए पहुंचते हैं। साथ ही सैकड़ों अधिकारी-कर्मचारी निरंतर अपनी सेवाएं देते हैं। गर्मी और सामान्य दिनों में परिसर में स्वच्छ व सुरक्षित पेयजल की समुचित व्यवस्था न होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
संगठन की मुख्य मांगें:
वाटर कूलर एवं RO प्यूरीफायर की स्थापना:- कलेक्टोरेट / तहसील व शासकीय कार्यालयों के सुलभ स्थानों पर पर्याप्त क्षमता के RO प्यूरीफायर और वाटर कूलर तत्काल लगाए जाएं।
DMF फंड से राशि की स्वीकृति:-इस जनोपयोगी कार्य के लिए जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) मद से आवश्यक धनराशि स्वीकृत कर स्थायी पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
संगठन ने जनहित और कर्मचारी हित को ध्यान में रखते हुए शासन-प्रशासन से इस दिशा में शीघ्र
