डोंगरगांव रोड के ग्राम अर्जुनी में सड़क किनारे नाली निर्माण कार्य को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार द्वारा वाइब्रेशन मशीन चलाने के लिए कथित रूप से अवैध तरीके से बिजली का उपयोग किया जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि बिना वैध विद्युत कनेक्शन के मशीन चलाई जा रही है, तो इसकी जांच विद्युत विभाग द्वारा की जानी चाहिए। सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर निर्माण कार्य के लिए बिजली कनेक्शन की व्यवस्था किस प्रकार की गई है और क्या संबंधित विभाग से इसकी अनुमति ली गई है?
स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाने तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले में ठेकेदार और विद्युत विभाग का पक्ष लिया जाना भी आवश्यक है।
अब बड़ा सवाल—नाली निर्माण में इस्तेमाल हो रही वाइब्रेशन मशीन को बिजली आखिर कहां से और किस अनुमति से मिल रही है? जांच के बाद ही पूरा सच सामने आएगा।?
