भाजपा नेता स्वाधीन जैन के जन्मदिवस के अवसर पर हुआ न्योता भोज, 212 बच्चों ने लिया भोजन का लाभ

दल्ली राजहरा। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, नया बाजार राजहरा के प्राथमिक शाला अंग्रेजी माध्यम में भाजपा नेता स्वाधीन जैन जी के जन्मदिवस के अवसर पर न्योता भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के 212 बच्चों को स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन परोसा गया।

न्योता भोज में बच्चों को खीर, पूरी, छोले की सब्जी, पापड़, दाल फ्राई एवं चावल परोसा गया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भोजन ग्रहण किया और जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित इस आयोजन का आनंद लिया।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि जन्मदिवस जैसे विशेष अवसरों पर बच्चों के साथ खुशियां साझा करना समाज में सेवा, सहयोग एवं संवेदनशीलता की भावना को बढ़ावा देता है। बच्चों के बीच इस प्रकार का आयोजन निश्चित रूप से सराहनीय एवं प्रेरणादायी पहल है।

कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य महेश कुमार गोरे सर जी, नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे जी, पूर्व शाला प्रबंधक समिति अध्यक्ष अजय छाजेड़ जी, भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जयदीप गुप्ता जी, आशीष लालवानी जी, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ नगर संयोजक मनन गुप्ता सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं अंग्रेजी साक्षी साहू अंग्रेजी मध्यम प्रभारी, भूमिजा सार्वा, दिलप्रीत भाटिया एवं टुमन सिन्हा सर जी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने स्वाधीन जैन जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles