राजनांदगांव 24 अगस्त । लोक सांस्कृतिक मंच लोक धारा रायपुर के संचालक तिलक राजा साहू को वर्ल्ड कल्चरल एंड एजुकेशनल आर्गेनाईजेशन दिल्ली की ओर से लोक गायन एवं लोक कला तथा संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है । प्रॉयल पेपर बेंकवेट हॉल (कृष ) वजीरपुर नई दिल्ली में विगत 23 अगस्त को आयोजित समारोह में बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध स्टार बिंदू दारा सिंह ने तिलक राजा साहू को मानद उपाधि भेंट कर सम्मानित किया । उल्लेखनीय है कि साहू डोंगरगांव विकासखंड के मूल निवासी हैं । अभी हाल ही में नई दिल्ली के लाल किले में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में उन्होंने छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए छत्तीसगढ़ी लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की थी ।
